उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आज ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस डेरे में स्थित धूना सन् 1850 से प्रज्जवलित माना जाता है। धूने की अग्रि को वेद मंत्रों से प्रज्जवलित किया गया है। इस अखंड धूने की पवित्र भस्म को श्रद्धालु प्रसाद के रूप में प्राप्त करते हैं। इस डेरे में पंच भीष्म, व्यास पूर्णिमा तथा निर्जला एकादशी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रकृति की गोद में अवस्थित डेरा बाबा रूद्रानंद लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है और यहां आकर नैसर्सिक सुख व असीम आत्मिक शांति प्राप्त होती है। इस अवसर पर हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस महासचिव अशोक ठाकुर ,बीबीटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उनके साथ थे।