Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

वीरभद्र सिंह व उसके परिवार के खिलाफ सी.बी.आई जांच निष्पक्ष व जल्द होनी चाहिए : प्रो. प्रेम कुमार धूमल

प्रो. प्रेम कुमार धूमल
प्रो. प्रेम कुमार धूमल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 28 Jul 2014

Last updated on: Jul 28, 2014, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी सदस्यों ने पुरजोर मांग की कि मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह व उसके परिवार के खिलाफ सी.बी.आई जांच निष्पक्ष व जल्द होनी चाहिए । सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि यूपीए सरकार में तो यह जांच धीमी गति से चल रही थी लेकिन अब तो एनडीए की सरकार है । प्रो.धूमल ने कहा कि अभी तो यह जांच ही चल रही है तथा जांच पर ही कार्यवाही निर्भर करेगी । अनौपचारिक वार्ता के दौरान पत्रकारों के एक प्रश्न का जबाब देते हुए प्रो0 धूमल ने कहा कि इस बैठक में केन्द्र से भी पदाधिकारी शामिल थे तथा पारित प्रस्ताव को निश्चित तौर पर केन्द्र सरकार के ध्यान में लाया जायेगा ।

धूमल ने कहा कि प्रदेश में वित्तिय संकट वित्तीय कुप्रबन्धन के कारण हुआ है । प्रदेश सरकार अभी तो हरित विकास (ळतममद क्मअमसवचउमदज) के लिये विश्व बैंक द्वारा जारी ऋण की दूसरी व तीसरी किश्त के सहारे चल रही है  लेकिन आने वाले दिनों में यह संकट और भी गहरा जायेगा । पर्यावरण का हाल यह है कि पॉलीथीन का प्रयोग बिना किसी भय के जारी है और जगह - जगह प्लास्टिक के थैलों के ढेर लगे हुए हैं । गाड़ियों के प्रदूषण का कोई चैक नहीं हो रहा है और प्रदूषण मुक्त झूठे प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं । यहां तक कि सरकारी गाड़ियां भी अत्यधिक धुआं छोड़ती हैं जिस के कारण दिनों-दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है ।

धूमल ने कहा कि सरकार विभिन्न बोर्डों और कार्पारेश्नों के अध्यक्षों/उपाध्यक्षों व अन्य कई औचित्यहीन पदों पर गैर आवश्यक ढंग से नियुक्तियां दे कर सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ा रही है  जबकि प्रदेश के विश्वविद्यालयों को अनुदान देने के लिये सरकार के पास पैसे नहीं हैं । नौणी स्थित वानिकी विश्वविद्यालय को भाजपा कार्यकाल में दी जाने वाली 72 करोड़ रूपये की अनुदान राशि घटाकर 48 करोड़ रूपये कर दी गई है । कृषि विश्वविद्यालय समेत दोनों विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारियों को पैन्शन व मंहगाई भत्ता नहीं दिया गया है । जो सरकार नियमित कर्मचारियों का वेतन व भत्ते देने में असमर्थ है वह गैर आवश्यक नियुक्तियां प्रदान कर विलासिता की सुविधायें कैसे प्रदान कर रही है, समझ से परे है ।संसाधन जुटाने के लिये सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है और कुछ विशेष वर्गां को रियायत देने की खवरें आ रही हैं । खनन संम्पदा की तस्करी जोरां पर है जबकि प्रदेश के गरीब को मकान बनाने के लिये सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है । यदि सरकार नीलामी की व्यवस्था करे सरकार को कुछ आमदन हो सकती है । पुलिस को गैर कानूनी ड्रग्स, खनिज़ के व्यापार व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये लगाने की अपेक्षा उन्हें राजनीतिक विरोधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के पीछे लगाया है । कहने को तो स्थानान्तरणों पर प्रतिबन्ध है लेकिन हर रोज लम्बी-लम्बी लिस्टें स्थानान्तरणों की निकल रही हैं जिसपर टीए/डीए के कारण वित्तीय बोझ और बढ़ रहा है ।

धूमल ने कहा कि उनके गृह जिला में सरकार के मात्र डेढ वर्ष के कार्यकाल में छठा पुलिस अधीक्षक तैनात हो चुका है और ऐसा ही हाल अन्य जिलों का है। भाजपा सरकार ने घरेलू झगड़े रोकने व बस अड्डों पर अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिये लाटरी पर पाबन्दी लगाई थी और ऐसी सामाजिक बुराई पर रोक लगाना सरकार का यह दायित्व भी है । यदि सरकार लाटरी पर लगी रोक को हटाती है तो यह समाज के हित में नहीं है ।उनका यह भी कहना है कि अफसरशाही को टारगेट किया गया है जिसके कारण वह हतोत्साहित है । काडर की पोस्टों पर यदि दूसरे लोगों को नियुक्तियां दी जाये तो निराशा स्वभाविक है । सरकार के ऐसे निर्णय गलत परम्परायें स्थापित करेंगे और सुशासन के लिये यह शुभ संकेत नहीं है ।

 

Tags: prem kumar dhumal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD