Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंध चाहते हैं बराक ओबामा

बराक ओबामा
बराक ओबामा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 11 Jul 2014

Last updated on: Jul 11, 2014, 00:00 IST

अमेरिका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें संदेश दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंध बनाने को इच्छुक हैं। उन्होंने मोदी को सितंबर में वाशिंगटन की यात्रा करने का ओबामा का निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि ओबामा ने मोदी को सितंबर में वाशिंगटन आने का न्योता दोहराया है और 21वीं सदी के लिए निर्णायक साझेदारी बनाने के लिए भारत-अमेरिका संबंधों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। बर्न्‍स ने ओबामा की भारत के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करने की इच्छा से अवगत कराया। इस संबंध का जोर अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों और विनिर्माण क्षेत्र होगा।

बर्न्‍स ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा सुरक्षा में भारत का सहयोग चाहता है और समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित सुरक्षा सहयोग मजबूत करना चाहता है व अफगानिस्तान पर समन्वय एवं परामर्श का दायरा बढ़ने के साथ ही एशिया में सुरक्षा व समृद्धि के लिए और विस्तार से काम करना चाहता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मोदी ने अमेरिका आने का न्योता देने के लिए ओबामा को धन्यवाद दिया है। इस 'परिणाम केंद्रित' यात्रा से भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण और नई ऊर्जा मिलने की उन्होंने उम्मीद जताई है। मुलाकात के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, विदेश सचिव सुजाता सिंह, अमेरिकी अधिकारी कैथलीन स्टीफन्स और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री निशा बिस्वाल भी मौजूद थीं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD