Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

जेलों में नशों की पूर्ण रोक के लिए खोजी कुत्तों की होगी तैनाती - सोहन सिंह ठण्डल

8 खोजी कुत्ते खरीदकर टे्रनिंग के लिए पुलिस अकादमी फिल्लौर भेजे गये

सोहन सिंह ठण्डल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 30 Jun 2014

Last updated on: Jun 30, 2014, 00:00 IST

पंजाब की जेलों में नशों को पूर्ण तौर पर नकेल डालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक विशेष योजना तहत खोजी कुत्तों की भर्ती की जा रही है। पहले पड़ाव तहत बेहतर नस्ल के आठ कुत्तों की खरीद की गई है और इनको विशेष प्रशिक्षण देने के लिए फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में भेजा गया है। यह जानकारी जेल मंत्री सोहन सिंह ठण्डल द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि खरीद किये कुत्तों में 6 लैबरा नस्ल और दो जर्मन शैफरड नस्ल के कुत्ते हैं। स. ठण्डल ने बताया कि पंजाब भारत का  पहला राज्य बन गया है जहंा जेलों में नशों को रोकने के लिए इन कुत्तों की सेवाएं ली जाएंगी।उन्होंने बताया कि विश्वभर में अति संवेदनशील स्थानों की रक्षा और नशों सहित विस्फोटक सामग्री की निशानदेही करने के लिए खोजी कुत्तों की सहायता बड़ी प्रचलित रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब द्वारा खरीदे गये इन आठ खोजी कुत्तों को प्रशिक्षण के पश्चात 8 प्रमुख जेलों में तैनात किया जाएगा और सफल कारगुजारी के बाद पंजाब की सभी जेलों में खोजी कुत्तों को तैनात किया जाएगा।

जेल मंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस अकादमी भेजे गये इन कुत्तों को 32 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण दौरान इन कुत्तों की देखभाल करने के लिए16 पुलिस कर्मचारी बतौर डॉग हैडलर के रूप में और चार सफाई कर्मचारी पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में भेजे गये हैं।  ठण्डल ने बताया कि प्रशिक्षण सम्पूर्ण होने के उपरान्त खोजी इन खोजी कुत्तों को लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, नाभा, गुरदासपुर, फिरोजपुर और जालन्धर स्थित के न्द्रीय जेलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रीय जेलों में मोबाईल और नशाले पदार्थों की रिक वरी के अतिरिक्त इन खोजी कुत्तों का प्रयोग अचानक तलाशी के लिए छोटी जेलों में भी किया जाएगा। 

 

Tags: sohan singh thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD