Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अच्छे दिन आने की बात सिर्फ छलावा : डॉ. अशोक तंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 24 Jun 2014

Last updated on: Jun 24, 2014, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अच्छे दिन आने की जो बात कही थी, वह सिर्फ छलावा था और इसकी हकीकत अब लोगों के सामने आने लगी है। अभी सरकार को बने महज एक महीना भी नहीं हुआ लेकिन सरकार ने अभी से जनता पर बोझ डालना शुरू कर दिया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने आज सिरसा रेलवे स्टेशन पर यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ाए जाने के विरोध में बठिंडा से नई दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रैस के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के दौरान कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का देखो खेल, महंगा हुआ तेल, महंगी हुई रेल, बढ़ा रेल भाड़ा वापस लो और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में रेल और आम बजट आने से पहले ही मोदी सरकार ने हड़बड़ी में रेल का किराया और माल भाड़ा बढ़ा दिया। देश की आजादी के बाद पहली बार इतना किराया बढ़ाया गया है जोकि सरासर लोगों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी और हर महीने गैस सिलेंडरों में 10 रुपए का इजाफा करने के कारण लोगों में हड़कंप का माहौल है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए स्वयं नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर किराया न बढ़ाने की मांग की थी लेकिन जब वे स्वयं प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहला काम रेल का किराया बढ़ाने का ही किया। इससे उनका असली चेहरा सामने आने लगा है। एक तरफ वे किराया न बढ़ाने की बात करते हैं जबकि दूसरी ओर स्वयं किराया बढ़ाकर लोगों को बोझ तले दबाने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि रेल और माला भाड़ा बढऩे से दैनिक आवश्यकताओं वस्तुओं के साथ ही बाकी चीजों के दाम भी स्वत: बढ़ जाएंगे। पहले से रसोई महंगी हो रही थी जिसमें मोदी सरकार ने आग लगाने का काम किया है। पिछले दस साल में केंद्र की यूपीए सरकार ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेल किराया न बढ़ाने का फैसला लिया था ताकि लोगों पर इसका असर न पड़े परंतु इसके उलट मोदी सरकार ने 27 दिनों के भीतर ही यात्री और माल भाड़े में बढ़ोतरी करके देश के साथ धोखा किया है। आने वाले दिनों में रेल मंत्रालय किसान एक्सप्रेस के रामां मंडी, कालांवाली, भट्टू और आदमपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव को भी रद्द करने का फैसला ले रहा है। साथ ही जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस का भी ठहराव कालांवाली में रद्द किया जा रहा है जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। रेल मंत्रालय के इस फैसले से यहां की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से कालांवाली में जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस का ठहराव किया गया और सिरसा को रेल नेटवर्क के रूप में नई पहचान मिली थी। उन्हीं के प्रयासों से सिरसा जैसे रेलवे स्टेशन को रेल बजट में आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला और यहां महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। साथ ही दर्जनों गाडिय़ों का संसदीय क्षेत्र में ठहराव के साथ विस्तार भी किया गया। 

अशोक तंवर ने कहा कि उन्हीं के प्रयासों से अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस का कालांवाली में ठहराव हुआ जबकि दस साल बाद डिंग मंडी में किसान एक्सप्रेस का ठहराव किया गया। इसके अतिरिक्त टोहाना में इतने ही साल बाद अवध-असम एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ जिसका यहां के लोग लाभ ले रहे हैं। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने हुडा स्थित निवास स्थान पर लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

Tags: ashok tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD