राजनाथ सिंह ने नागरिक डाटाबेस योजना की समीक्षा की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 18 Jun 2014
Last updated on: Jun 18, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अधिकारियों से तीव्रता से राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) तैयार करने को कहा है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक बैठक में मंत्री ने कहा कि परियोजना को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। एनपीआर योजना दुनिया में एक बड़ा सुरक्षा एवं ई-गवर्नेस पहल है।राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया है कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को जोड़ने के जरिए सभी आंकड़ों को सुधारने और नागरिकों को राष्ट्रीय नागरिकता पहचान कार्ड जारी करने सहित सभी आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र ही मंजूरी के लिए लाया जाना चाहिए।नागरिकता पंजीकरण के महापंजीयक सी. चंद्रमौली ने परियोजना का खाका और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके महत्व पर एक प्रस्तुति दी।