प्रतिष्ठित चतुर्थ लीडेन सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट की
नेशनल इंडियन राऊंड का हुआ आयोजन
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ , 02 Feb 2013
Last updated on: Feb 02, 2013, 00:00 IST
स्टीन मैमोरियल लीगल एड फाऊंडेशन और लीडेन विश्वविद्यालय, नीदरलैंड ने आज आर्मी इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ मोहाली में लीडेन -सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट मुकाबले का आयोजन किया। भारत की टॉप लॉ विश्वविद्यालयों की 16 टीमों ने इसमें भाग लिया। विश्व में अपने किस्म की यह पहली प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता के पहले तीन चैप्टरों का आयोजन पहले ही नई दिल्ली, दुबई और इस्तनबुल में किया जा चुका है जिसमें एयर और स्पेसलॉ का लीडेन विश्वविद्यालय में एडवांस एल.एम.एम. के लिए प्रतिष्ठित अर्वाड लगभग 15 लाख रूपये के लिए 12 देशों को जूझते देखा गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री जस्टिस अलटामस कबीर, भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया गया जबकि सर्वोच्च न्यायालय के जज श्री जस्टिस एस.एस. निज्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री जस्टिस ए.के.सीकरी ने इस प्रतिष्ठत प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। श्री जस्टिस अलटमस कबीर, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सरीन मैमोरियल लीगल एंड फाऊंडेशन और लीडेन विश्वविद्यालय की उन द्वारा एयर लॉ में किया गया अद्भुत प्रस्ताव बनाना, जो दुनिया भर के देशों और लोगों से संबंधित कानूनी मुद्दें को उठाता है।
मूट कोर्ट को 30 विभिन्न जजों ने जज किया जिनमें उच्च न्यायालय के 8 माननीय न्यायाधीश थे जिनमें जस्टिस एस.एस.सरोन, जस्टिस महेश ग्रोवर, जस्टिस एम.एम.बेदी, जस्टिस ए.जी.मसिह, जस्टिस अजय तिवारी, जस्टिस रितु बाहरी, जस्टिस आर.एन.रैना और जस्टिस अमोल रतन सिधू शामिल हैं। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री एस.एस.निज्जर ने समापन समारोह को संबोधित किया।
सरीन मैमोरियल लीगल एड फाऊंडेशन के अध्यक्ष मुख्य जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस.एस.सोढी ने भाग लेने वाले और आयोजकों का इंडिया राऊंड को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और आशा जताई कि अब ूधाबी यूएई में 9-12 मार्च 2013 को होने वाले फाइनल में चयनित भारतीय टीमों में से एक टीम विजेता रहेगी।
मूट के सह-संयोजक श्री नीतिन सरीन ने बताया कि प्रथम मूट का सफलतापूर्वक आयोजन मार्च 2010 में दिल्ली में हुआ था। वर्ष 2011 के आयोजन की मेजबानी का आमंत्रण दुबई नागरिक उड्डयन प्रधिकरण के नेतृत्व में हुआ, उसके बाद वर्ष 2012 में इस्तांबुल विश्वविद्यालय इस्तांबुल, तुर्की के गलियाओं में इसे देखने को मिला जबकि इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन अबूधाबी, संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। इतिहाद एयरवेज द्वारा इसे प्रायोजित किया जा रहा है। द लीडेन -सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट एक अग्रवी प्रतियोगिता है जिसकी स्थापना सरीन मैमोरियल लीगल एड फाऊंडेशन और लीडेन विश्वविद्यालय, द नीदरलैंड द्वारा की गई। एयर लॉ, एक आकर्षक और कानून में उभरता क्षेत्र मामले में विश्व में यह एक मात्र मूट कोर्ट प्रतियोगिता है।