Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ज़ोनल अस्पताल हमीरपुर में डाक्टरों की कमी : प्रो.प्रेम कुमार धूमल

प्रो.प्रेम कुमार धूमल
प्रो.प्रेम कुमार धूमल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हमीरपुर , 17 Jun 2014

Last updated on: Jun 17, 2014, 00:00 IST

प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमन्त्री ने ज़ोनल अस्पताल हमीरपुर में डाक्टरों की कमी पर चिन्ता जताते हुए कहा कि हमीरपुर से मरीज़ टांडा व पी.जी.आई चण्डीगढ़ को रैफर किये जा रहे हैं । एम.सी.आई की टीम द्वारा निरीक्षण का बहाना बना कर अधिकांश विशेषज्ञ डाक्टर टांडा स्थानान्तरित कर दिये गये हैं । उल्लेखनीय है कि सारे के सारे विशेषज्ञ जोनल अस्पताल हमीरपुर से ही स्थानान्तरित किये गये हैं । इन स्थानान्तरणों से हमीरपुर क्षेत्र के साथ किये जा रहे भेदभाव की वू आ रही है ।  किसी भी ओ.पी.डी. में डाक्टर  उपलब्ध नहीं  हैं और लोगों को बहुत ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । स्त्रीरोग विभाग में तो बहुत ही ज्यादा कठिनाई आ रही है, लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है और जनता में त्राही-2 मची हुई है ।

श्री धूमल ने कहा कि डाक्टरों की कमी के कारण आज सारी ओ.पी.डी. बन्द रहीं। इस अस्पताल में केवल हमीरपुर जिला से ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों जैसे सरकाघाट, सन्धोल, कांगड़ा के ज्वाला जी, देहरा, आलमपुर आदि क्षेत्रों के लोग भी इलाज़ हेतु हमीरपुर आते हैं लेकिन आज लोगों को ओ.पी.डी. बन्द होने के कारण बहुत असुविधा हुई । स्त्रीरोग विभाग में कोई डाक्टर न होने से ’’जननी सुरक्षा योजना’’ प्रभावित हो रही है, प्रसूती महिलाओं को लाने ले जाने के लिये कई बार एम्बुलैन्स भी उपलब्ध नहीं होती है जिस कारण से प्रसूती महिलाओं को टांडा मैडिकल कालेज तथा पी.जी.आई. चण्डीगढ़ रैफर किया जाता है जिस से इलाके की गरीब जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अल्ट्रासाऊंड में डाक्टर किसी कोर्ट केस के सिलसिले में विभाग में उपलब्ध नहीं थे तथा जिन लोगों को अल्ट्रासाऊंड की डेट दे रखी थी, अस्पताल आकर बहुत परेशान हुए क्योंकि आज कोई भी अल्ट्रासाऊंड नहीं हो सका । उन्होंने आगे कहा कि आजकल स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल लावारिस हो गया है क्योंकि प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री विदेश दौरे पर हैं तथा विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमन्त्री जी ने अपने पास ले रखी है जिन्हें लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता करनी चाहिए । ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र विशेष के लोगों से इस तरह का भेदभाव राजनैतिक द्वेष के कारण ही किया जा रहा है और इस सारे प्रकरण के लिये मुख्यमन्त्री ही जिम्मेदार हैं । 

 

Tags: prem kumar dhumal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD