तोता सिंह, ठण्डल और चीमा को कल नए कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर मंत्री मण्डल में शामिल किया जायेगा
राज्यपाल द्वारा बादल के प्रस्ताव पर सहमति
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 09 Jun 2014
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परामर्श पर राज्य के राज्यपाल श्री शिवराज वी. पाटिल ने जत्थेदार तोता सिंह, स. सोहन सिंह ठण्डल और डा. दलजीत सिंह चीमा को कैबिनैट मंत्री के तौर पर मंत्री मण्डल में शामिल करने की सहमति दे दी है। इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स. बादल को उनके द्वारा भेजे गये प्रस्ताव सम्बन्धी पंजाब के राज्यपाल का सहमति पत्र प्राप्त हो गया है। श्री पाटिल 10 जून को सुबह 10 बजे पंजाब राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगें।