अनंत गीते ने भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभाला
अनंत गीते ने नई दिल्ली में 28 मई, 2014 को भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 28 May 2014
Last updated on: May 28, 2014, 00:00 IST
अनंत गंगाराम गीते ने आज यहां भारी उद्येग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभाल लिया। उद्योग भवन में आगमन पर मंत्रालय में सचिव श्री सुतानु बेहुरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद श्री गीते ने संवाददाताओं से कहा कि उनके मंत्रालय की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास भारतीय उद्योग खासतौर से सार्वजनिक उद्यमों को अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्द्धी बनाना होगा। मुंबई में 2 जून, 1951 को जन्मे श्री गीते कृषि विज्ञानी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे लगातार छह बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं।