Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पुलिस भर्ती के रिजल्ट को लेकर बेकरारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 15 Jan 2013

Last updated on: Jan 15, 2013, 00:00 IST

अब तो हद ही हो गई है, आखिर खाकी पहनने के लिए हमें ओर कितना इंतजार करना पड़ेगा? कुछ ऐसे ही प्रश्न अपने दिल में लिए प्रदेश के हजारों युवा-युवतियां घूम रहे हैं। सरकार व पुलिस विभाग से पुलिस भर्ती का रिजल्ट घोषित किए जाने की राह ताक रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग व सरकार पुलिस भर्ती के रिजल्ट को कहीं घूम कर देना चाहती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टबेल पदों पर महिला व पुरुष के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया गया था। भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश हजारों की संख्या में युवक-युवतियों ने अपना भाग्य अजमाया था। भर्ती प्रक्रिया से गुजरने के लिए उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षा दिए जाने के बाद लिखित परीक्षा के लिए भी कड़ी मेहनत की थी, लेकिन हैरत ही है कि उस मेहनत का फल मिलने की कहीं से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टबेल पदों पर भर्ती सितंबर माह में आयोजित की गई थी, लेकिन अभी तक पांच माह बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसके चलते अब हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती का रिजल्ट युवा उम्मीदवारों के लिए सिरदर्द बन गया है। भर्ती को हुए पांच माह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन भर्ती का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। उम्मीदवार युवाओं में पुलिस की खाकी वर्दी पहनने की आशा अधर में लटकती नजर आ रही है। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवकों का कहना है कि शारीरिक परीक्षा को पास किए जाने के बाद लिखित परीक्षा भी दे चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक पुलिस भर्ती का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। उधर, इस बाबत एसपी कांगड़ा दिलजीत ठाकुर का कहना है कि पुलिस हैडक्वार्टर शिमला में कमेटी गठित की गई है, वही भर्ती प्रक्रिया की देखरेख कर रही है। रिजल्ट आना न आना, उसी के फैसले पर निर्भर करेगा।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD