एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में भी मनाया गया पर्यावरण दिवस
Web Admin
5 दरिया न्यूज
कुल्लू , 05 Jun 2014
Last updated on: Jun 05, 2014, 00:00 IST
विश्व पर्यावरण दिवस पर शमशी स्थित सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षण केंद्र में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्र के प्रशिक्षुओं ने शमशी से पाहनाला तक सड़क के किनारे तथा ब्यास नदी के आस-पास पड़ा कूड़ा उठाया। प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में द्वितीय कमान संजीव यादव के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें देवदार के 50 से अधिक पौधे रोपे गए। संजीव यादव ने बताया कि प्रशिक्षुओं के लिए पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट अनिल पठानिया, डिप्टी कमांडेंट डा. राजीव रंजन, असिस्टेंट कमांडेंट शिव राम, एस.ए.ओ. देवी चंद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।