Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लुधियाना से फलाइटस बंद किए जाने की तिवारी ने की निंदा

एन.डी.ए का लुधियाना को पहला तोहफा बताया

मनीष तिवारी
मनीष तिवारी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना , 30 May 2014

Last updated on: May 30, 2014, 00:00 IST

लुधियाना से पूर्व सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लुधियाना व दिल्ली के मध्य उडऩे वाली रोजाना फलाइट बंद होने पर राज्य व केन्द्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि व्यक्तिगत तौर पर प्रयत्न करके उन्होंने 14 मई, 2010 को यह सेवा शुरू करवाई थी। इसको एन.डी.ए सरकार का लुधियाना के लोगों को पहला तोहफा कहा जा सकता है, जिसका अकाली दल एक हिस्सा है।इस क्रम में तिवारी ने फलाइट बंद होने पर सख्त प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए याद किया कि लधियाना व दिल्ली के मध्य फलाइटों को शुरू करवाने खातिर उन्हें कितनी कोशिशें करनी पड़ी थीं। उन्होंने न सिर्फ फलाइट सेवा शुरू करवाई थी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया था कि लुधियाना एयरपोर्ट पर ए.वी.ओ.आर सिस्टम भी स्थापित किया जाए, ताकि खराब मौसम में भी फलाइटों को लैंड व टेकओफ करवाने हेतु आसानी से देखा जा सके।

पूर्व मंत्री ने कहा कि  जहां उनको अकालियों से कोई आशा नहीं है, वहीं पर वह उम्मीद करते हैं कि लुधियाना से नए सांसद रवनीत बिट्टू जल्द ही फलाइटस को दोबारा शुरू करवाएंगे।वह जानते हैं कि पहले दिन से ही अकाली इससे खुश नहीं थे, जो इसके लिए उनको क्रेडिट नहीं देना चाहते थे। पिछले चार साल से अकालियों का रवैया न सिर्फ निराश करने वाला था, बल्कि लुधियाना एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली को सुधारने को लेकर विरोधी भी था, जिसका कारण सबको पता है। जिन्होंने अब पहला अवसर मिलते ही फलाइटों की आवाजाही बंद करवा दी है।तिवारी ने कहा कि उन्होंने आशा जताई थी कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार व केन्द्र की एन.डी.ए सरकार लुधियाना व दिल्ली के मध्य हवाई संपर्क को सुधारने हेतु सहयोग करेंगे। मगर इसके विपरीत लुधियाना के लोगों को फलाइटें बंद करने संबंधी ऐलान होने की खबर मिली है।

 

Tags: manish tewari , manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD