जम्मू एवं कश्मीररजौरी जिले में भारतीय सेना के एक सैनिक ने आत्महत्या की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
जम्मू , 29 May 2014
Last updated on: May 29, 2014, 00:00 IST
जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी जिले में भारतीय सेना के एक जवान ने गुरुवार को अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सेना के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "198 फील्ड रेजीमेंट का एक जवान जिसकी पहचान सतीश चंद्र के रूप में की गई है, ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। रजौरी जिले के धन्नी धार इलाके में हुई घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।"