Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आनंदीबेन पटेल : कभी थीं शिक्षिका, अब मुख्यमंत्री

आनंदीबेन पटेल
आनंदीबेन पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अहमदाबाद , 22 May 2014

Last updated on: May 22, 2014, 00:00 IST

आज से करीब 25 साल पहले एक पिकनिक के दौरान दो स्कूली छात्राएं नर्मदा नदी में गिर गईं और डूबने लगीं। उस वक्त 47 वर्षीया शिक्षिका आनंदीबेन पटेल ने उफनती नदी में छलांग लगाकर डूबती दोनों छात्राओं को जिंदा बाहर ले आईं। उन्हें राज्य सरकार की ओर से वीरता पुरस्कार से नवाजा गया और यहीं से उनकी राजनीति में प्रवेश हुआ। अब वह मुख्यमंत्री बन गई हैं। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी आनंदीबेन पटेल 73 वर्ष की हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दे चुके नरेंद्र मोदी आनंदी से 11 साल छोटे हैं, लेकिन दोनों ने ही मेहसाना जिले के विसनगर स्थित एन.एम. हाईस्कूल से शिक्षा प्राप्त की। हाईस्कूल में 700 लड़कों के बीच आनंदी अकेली छात्रा थीं और अच्छी एथलीट मानी जाती थीं। दो बच्चों की मां आनंदीबेन आज भी नियमित रूप से प्राणायाम और योग करती हैं। उनका शुरुआती जीवन अहमदाबाद में एम.के. विद्यालय में अध्यापन करते गुजरा। अध्यापन के प्रति उनके लगाव को इसी बात से समझा जा सकता है कि शिक्षिका रहने के दौरान उन्होंने कई प्रोन्नतियों को छोड़ दिया। उनका मानना था कि प्रशासनिक जवाबदेही आने पर वह अध्यापन पर ध्यान नहीं दे सकेंगी। 

इस दौरान उन्होंने विधवाओं और गरीब महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्हें गुजराती शाकाहारी भोजन और सूती साड़ी काफी पसंद है। जिस दौरान उन्हें नर्मदा नदी से दो छात्रों को बचाने के लिए वीरता पुरस्कार से नवाजा गया, उनके पति मफतभाई पटेल भाजपा के प्रमुख नेताओं में शुमार थे। नरेंद्र मोदी और शंकर सिंह वाघेला के साथ उनकी करीबी थी। उसी दौरान मोदी और वाघेला ने आनंदीबेन को पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया और उन्हें महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी। वह भाजपा में शामिल हो गईं और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गईं। पार्टी में उस दौरान कोई प्रमुख महिला नेता नहीं थी। आनंदीबेन निडर और मजबूत नेता की छवि के साथ उभरीं।वर्ष 1994 में वह गुजरात से राज्यसभा की सदस्य चुनी गईं और 1998 में विधानसभा चुनाव जीतकर वह केशुभाई पटेल की सरकार में शिक्षा मंत्री बनीं। वर्ष 2001 में केशुभाई पद से हटे और मोदी ने सरकार बनाई। कुछ दिनों बाद आनंदीबेन शहरी एवं राजस्व मंत्री बनीं। साथ ही वह राज्य सरकार की कई समितियों की अध्यक्ष भी रहीं। इस दौरान वह हमेशा मोदी के साथ खड़ी रहीं। आनंदीबेन मोदी के लिए प्रशासनिक काम करने वाली सबसे कुशल मंत्री मानी जाती रही हैं। 

 

Tags: anandiben patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD