दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवमानना के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।भाजपा नेता नितिन गडकरी ने अवमानना की यह याचिका दाखिल की थी। अरविंद केजरीवाल की ओर से जमानत के लिए निजी मुचलका भरने से इंकार किए जाने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।