Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के मामले में इंसाफ की उम्मीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 15 Dec 2012

Last updated on: Dec 15, 2012, 00:00 IST

कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के मामले मेें सुप्रीम कोर्ट की ओर से कड़ा संज्ञान लेने पर अब परिजनों के साथ पालमपुर और प्रदेशवासियों में भी इंसाफ की उम्मीद जग गई है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए शहीद कैप्टन सौरभ कालिया ने बलिदान दिया था। पाकिस्तान सेना ने एक घिनौना कृत्य कर उनको अमानवीय यातनाएं दी थीं। पिछले कई दिनों से सौरभ के मामले में पालमपुर व प्रदेश के अन्य लोगों ने जंग छेड़ रखी थी। सुप्रीम कोर्ट में सौरभ के पिता डा. एनके कालिया की दायर अर्जी पर पहली बार सुनवाई हुई है। इससे लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब यह मुद्दा जरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा और पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा सकेगा। सौरभ की न्याय की इस जंग में पालमपुर भूतपूर्व सैनिक लीग, पालमपुर के विधायक प्रवीण कुमार, बार एसोसिएशन, रोटरी क्लब पालमपुर, भारत विकास परिषद, बिजली बोर्ड पेंशनर्स संघ, व्यापार मंडल, युवा वर्ग, शनि सेवा सदन व महिला मंडल रोडी आदि कई कई संस्थाएं और लोग खड़े हो गए हैं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शांता कुमार ने इस मुद्दे को अपने विशेष उल्लेख में राज्यसभा में चार दिन पहले एक बार फिर से उठाया था। इन सब लोगों व संस्थाओं ने शहीद सौरभ के परिजनों का पूरा साथ देने की बात कही है

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD