Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले

Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:19 IST

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे।लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी लगातार नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते रहते हैं। संसद की ओर मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत है।

आठवले ने स्पष्ट किया, “जब हम बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हैं तो पुलिस लाठीचार्ज करती है। हमने खुद कई बार इसका सामना किया है। पुलिस का काम है कार्रवाई करना। हम ऐसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते लेकिन अमित शाह पर आरोप लगाना गलत है। आखिरकार ये युवा हमारे ही लोग थे।”केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आठवले ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों ने देश और समाज का नाम खराब किया है। 

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं की मांग पर प्रधान ने इस्तीफा दे दिया, जो उचित कदम है। योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिलना चाहिए।2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रामदास आठवले ने भरोसा जताया कि माहौल एनडीए के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने कहा, “हमें(एनडीए) 250 से 275 या उससे भी ज्यादा सीटें जीतने का विश्वास है।”

आठवले ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका गठबंधन बना रह सकता है लेकिन बड़े सपने पूरे नहीं होंगे। दलित वोट एसपी-कांग्रेस को नहीं मिलेगा। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को मिलने वाले 5-10 प्रतिशत वोट ट्रांसफर की संभावना पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि आरपीआई को एनडीए में शामिल करने के लिए योगी आदित्यनाथ और अमित शाह से बात करेंगे।

रामदास आठवले ने कारगिल विजय दिवस की याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को सराहा और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्यमंत्री एकदिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। आठवले ने कहा कि ‘भारत रत्न’ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वंचित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारा संकल्प अडिग है।

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD