Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:16 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नकल होती थी, जबकि भाजपा सरकार में नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है और 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास राज्य में कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके समय में नकल होती थी और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी। हमारे समय में जब भी कोई प्रकरण सामने आया, हमने उसे छिपाया नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई की। अभी जो ताजा प्रकरण सामने आया है, उसमें भी कार्रवाई हुई है। हम पहले ही 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेज चुके हैं।"

पुष्कर धामी ने कहा, “हमारा एकमात्र संकल्प है कि नकल नहीं होनी चाहिए। इसी के लिए हम सबसे सख्त कानून लाया है और इसका परिणाम आज सबके सामने है।" कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह दिन पूरे देश के लिए गर्व करने का दिन है। 

हमारे बहादुर सैनिकों ने दुश्मन को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिस पर हमें हमेशा गर्व रहेगा। नई पीढ़ी को भारतीय सेना की वीरता पर हमेशा गर्व होगा। उत्तराखंड सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

धामी ने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है। इसके अलावा सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, जमीन खरीद पर स्टांप ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट सहित कई अन्य कदम उठाए गए हैं। हम उन सभी सैनिकों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों का पूरा सम्मान करते हैं।

मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को नए भारत की प्रगति का प्रतीक बताया। 

साथ ही ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, विभिन्न अंतररराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। 

साथ ही आगामी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देश के बुनकरों के योगदान की सराहना करते हुए स्वदेशी हथकरघा उत्पादों को अपनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD