Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

Protest, NEET, NEET Paper, NEET Paper Leak, NEET Exam, NEET Exam Leak, NEET UG, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:40 IST

रांची में गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। टकराव तब शुरू हुआ, जब नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की गई और इसके साथ ही अंडे, टमाटर और बोतलें फेंकी गई। 

रांची का हरमू रोड इलाका करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा और अब इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा, दोनों ने अरगोड़ा थाने में एक-दूसरे के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सुनियोजित हमला, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

कांग्रेस की ओर से दर्ज एफआईआर में भाजपा के 15 नेताओं को नामजद किया गया है, जबकि करीब 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर अंडे, पानी और शीशे की बोतलें, पत्थर तथा डंडों से हमला किया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्रकार और पुलिसकर्मी घायल हुए।

कांग्रेस की शिकायत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा नेता प्रत्यूष सहदेव, अशोक बड़ाईक, योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, रवि मुंडा, वरुण साहू, संजय महतो, पार्षद नीलम चौधरी, सत्यनारायण सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह और संजय जायसवाल सहित अन्य नेताओं को नामजद किया गया है।

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पहले से पत्थर और अन्य सामान लेकर तैयार थे तथा उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया।रांची युवा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने दावा किया कि घटना के कई वीडियो उपलब्ध हैं और इन्हें साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है।

वहीं, भाजपा की ओर से रांची महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार की शिकायत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस नेता कुमार राजा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, ऋषिकेश सिंह, किशोर शाहदेव, डॉ. तौसिफ, शहबाज अहमद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है।

आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने लाठी, डंडा, रॉड और पत्थरों से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया।भाजपा ने आरोप लगाया है कि घटना में उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक कार्यकर्ता की सोने की चेन और घड़ी छीन ली गई।

भाजपा ने पुलिस को घटना का वीडियो भी उपलब्ध कराया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, मारपीट और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था। इसके एक दिन पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान भी दोनों से टकराव की स्थिति बनी थी।

 

Tags: Protest , NEET , NEET Paper , NEET Paper Leak , NEET Exam , NEET Exam Leak , NEET UG , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD