Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत

Special Day, Bollywood, Manoj Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:37 IST

देशभक्ति फिल्मों का नाम लेते ही दिमाग में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की छवि आ जाती है। उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जिनमें देश और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती थी। यही वजह थी कि दर्शकों ने उन्हें 'भारत कुमार' का नाम दे दिया, जिसके चलते वह अपने इस नाम और छवि को लेकर काफी सजग रहते थे। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें सिगरेट पीने की लत थी, लेकिन एक अनजान लड़की की कही हुई कुछ बातों ने उनके दिल पर इतना असर किया कि उन्होंने हमेशा के लिए इसे छोड़ दिया। 

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में हुआ था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। बचपन से ही उन्हें फिल्मों का बहुत शौक था। वह अभिनेता दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक थे। दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने के बाद वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने फिल्म में उनके किरदार के नाम पर अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।

फिल्मों में आने का सपना लेकर मनोज कुमार मुंबई पहुंचे। उन्हें साल 1957 में पहली फिल्म 'फैशन' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक बूढ़े भिखारी का रोल निभाया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार कैमरे के सामने खड़े होने पर वह काफी डर गए थे। उन्हें कैमरा किसी तोप के गोले जैसा लगता था। हालांकि, उन्होंने धीरे-धीरे इस डर पर काबू पाया।

मनोज कुमार को असली सफलता साल 1965 में आई फिल्म 'शहीद' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई, और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'हरियाली और रास्ता', 'वो कौन थी', 'गुमनाम', 'नील कमल', और 'पत्थर के सनम' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

मनोज कुमार ने सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि निर्देशक और लेखक के रूप में भी पहचान बनाई। साल 1967 में उन्होंने फिल्म 'उपकार' बनाई। इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से मिली थी। यह फिल्म शास्त्री जी के नारे 'जय जवान, जय किसान' पर आधारित थी। फिल्म की सफलता के बाद मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों का सबसे बड़ा चेहरा माना जाने लगा।

उनकी देशभक्ति फिल्मों की वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' कहने लगे। मनोज कुमार का कहना था कि यह नाम उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी था। यही वजह थी कि जब एक बार एक लड़की ने उन्हें सिगरेट पीते देखा तो उसकी बात मनोज कुमार के दिल को छू गई।मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय उन्हें सिगरेट पीने की लत थी। 

एक दिन वह अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां वह सिगरेट पी रहे थे, तभी एक लड़की उनके पास आई और उन्हें डांटते हुए कहा, ''आप भारत होकर सिगरेट पी रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती?'' लड़की की यह बात उन्हें अंदर तक छू गई। उन्हें लगा कि लोग उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि 'भारत कुमार' के रूप में देखते हैं। 

इसके बाद उन्होंने सिगरेट छोड़ने का फैसला कर लिया।मनोज कुमार ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दीं। साल 1974 में आई उनकी फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' भी बड़ी सफल रही। इसके बाद उन्होंने 1981 में 'क्रांति' बनाई, जिसमें दिलीप कुमार, हेमा मालिनी और शशि कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आए। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई।

मनोज कुमार को उनके शानदार योगदान के लिए कई बड़े सम्मान मिले। उन्हें साल 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें सिनेमा के सबसे बड़े सम्मानों में से एक दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। उनका निधन 4 अप्रैल 2025 को 87 साल की उम्र में हुआ।

 

Tags: Special Day , Bollywood , Manoj Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD