Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक

Joseph Vijay, Pooja Hegde, Jana Nayagan, Review, Jana Nayagan Movie Review, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:34 IST

साउथ सिनेमा लोकप्रिय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। सीएम बनने के बाद विजय की यह आखिरी फिल्म है, जिस वजह दर्शकों के मन में काफी उत्साह था।सिनेमाघरों से बाहर आने वाले दर्शकों ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था।

दर्शक मालिका ने कहा, "फिल्म वाकई बहुत शानदार थी और इसका क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री थलापति विजय की जीत के बाद इस फिल्म का रिलीज होना और भी खास बन गया। फिल्म से जुड़ा अनुभव काफी धमाकेदार रहा। मैं फिल्म के टाइटल कार्ड को मिस नहीं करना चाहती थी।

मेरे लिए वह एक खास पल था।" एक अन्य दर्शक देवा दर्शन ने कहा, "हमने काफी समय के बाद थलापति विजय को अभिनेता के रूप में देखा है, लेकिन अब वह हमारे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें फिर से सिनेमा में देखना बहुत शानदार अनुभव था। फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और हर चीज शानदार थी, हालांकि क्लाइमैक्स काफी भावुक कर देने वाला था।

हमें पूरा विश्वास है कि इस समय तमिलनाडु सही हाथों में है। अब देखते हैं कि आगे यह राज्य को किस दिशा में लेकर जाता है।" दर्शक सुब्बू ने सीएम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक शानदार अनुभवों में से एक था। एक तरफ मैं भावुक हूं, तो दूसरी तरफ गर्व महसूस हो रहा है कि आज के समय वह हमारे मुख्यमंत्री हैं।

यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर रिलीज हुई, क्योंकि अगर यह चुनाव से पहले रिलीज होती तो, शायद फिल्म को इस कदर रिस्पॉन्स नहीं मिलता और चुनाव के बाद रिलीज से फिल्म वास्तविक परिस्थितियों से ज्यादा जुड़ गई है।" उन्होंने कहा, "थलपति विजय इस समय हर जगह चर्चा में हैं। मैं चाहता हूं कि वह आगे और फिल्में करें। मुझे पता है कि एक फैन के तौर पर मेरी यह इच्छा है, लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां और कर्तव्य हैं।

मुझे उन पर बहुत गर्व है, क्योंकि मैं उनकी फिल्में देखता बड़ा हुआ हूं। मुझे आप बहुत पसंद हैं, मुख्यमंत्री साहब। अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सर। धन्यवाद।" एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी है। हमारे मुख्यमंत्री को इस रूप में देखना एक बहुत ही अलग और यादगार अनुभव था। मुझे लगता है कि यह समाज के लिए एक सही कदम है।

मुझे लगता है कि समाज को अच्छा संदेश देने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि महिलाओं को पुरुषों की बात सुननी चाहिए, लेकिन महिलाओं को फिल्म के संदेश को जरूर समझना और सुनना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी ने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ देखा होगा। यह सच में एक ऐतिहासिक फिल्म है।"

 

Tags: Joseph Vijay , Pooja Hegde , Jana Nayagan , Review , Jana Nayagan Movie Review , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD