Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल

Protest, NEET, NEET Paper, NEET Paper Leak, NEET Exam, NEET Exam Leak, NEET UG, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:32 IST

नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को रांची में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी हुई और एक-दूसरे पर अंडे, टमाटर तथा पानी की बोतलें फेंकी गईं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे और नीट पेपर लीक मामले की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

हालांकि, प्रशासन ने भाजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही कई स्तरों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। बैरिकेडिंग के सामने प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया और पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

दूसरी ओर भाजपा कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आते ही माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं।

कुछ भाजपा कार्यकर्ता दमकल वाहन के ऊपर चढ़ गए, जहां से उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर टमाटर और अंडे फेंके। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भी अंडे और अन्य वस्तुएं उछाली गईं। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरमू रोड और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन टीम और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात किए गए। पुलिस लगातार दोनों पक्षों को आमने-सामने आने से रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। प्रदर्शन के कारण हरमू रोड पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए थे, जहां दोनों दलों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। गुरुवार को कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके दौरान दोनों दलों के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया। 

 

Tags: Protest , NEET , NEET Paper , NEET Paper Leak , NEET Exam , NEET Exam Leak , NEET UG , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD