Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

खाड़ी के हालात पर हुई चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Manila
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:27 IST

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने गुरुवार को मनीला में 'आसियान' से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।बैठक के बाद एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मनीला में ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात करके खुशी हुई।

हमने खाड़ी क्षेत्र के हालिया हालात पर अपने विचार साझा किए और आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति बनी।" यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।इससे पहले दिन में जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच नए क्षेत्रों में सहयोग के मौके बढ़े हैं। इनमें सेमीकंडक्टर, जल संसाधन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया नीदरलैंड यात्रा के नतीजों पर विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन के साथ चर्चा हुई।

रणनीतिक साझेदारी बनने के बाद सेमीकंडक्टर, जल संसाधन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुले हैं।"इसके अलावा जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के कार्यवाहक आयुक्त-जनरल क्रिश्चियन सॉन्डर्स से भी मुलाकात की। 

इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में हाल ही में हुए डोनर्स कॉन्फ्रेंस में भारत की ओर से किए गए योगदान और वादों पर चर्चा की।जयशंकर फिलीपींस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह आसियान के तहत विदेश मंत्रियों की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।गुरुवार सुबह उन्होंने 21वें ईस्ट एशिया समिट (ईएएस) में हिस्सा लिया और इसके बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से भी मुलाकात की। 

इस दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और आसियान की अध्यक्षता के लिए भारत का समर्थन भी दोहराया।उन्होंने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों देशों का सहयोग लगातार नए क्षेत्रों तक फैल रहा है। जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात करके सम्मानित महसूस किया। 

मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं और आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया।"उन्होंने आगे कहा, "भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और हम भारत-फिलीपींस कार्ययोजना 2025-2029 को मिलकर लागू कर रहे हैं।"

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Manila

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD