Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi, Sports News, Cricket, Mayank Yadav, Prince Yadav, 1st T20I, India, Zimbabwe, Harare
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:25 IST

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 120 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए गेंदों के अंतर से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है।

भारत ने साल 2026 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदें शेष रहते मैच जीता था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2024 में 128 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 49 गेंदें रहते मैच अपने नाम किया। साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 133 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 43 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। पहली गेंद पर ही मेजबान टीम ने ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन करन ने डियन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 19 रन जुटाए, लेकिन महज 32 रन तक जिम्बाब्वे ने अपने 4 विकेट खो दिए।

यहां से रेयान बर्ल ने वेस्ली मधेवेरे (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 32 रन जुटाकर टीम को 64 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद मधेवेरे ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया।बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मारुमानी ने 20 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 27 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए। इस दौरान अभिषेक टीम के खाते में सिर्फ 1 रन का योगदान दे सके।

इसके बाद वैभव ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। वैभव ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने।

कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने ईशान किशन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 46 रन जुटाए, जिसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 6) के साथ चौथे विकेट के लिए 12 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मेजबान टीम के खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि रिचर्ड नगारवा ने 1 विकेट हासिल किया।

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी। अपने आठवें मैच में आखिरकार अय्यर को कप्तान के तौर पर पहली जीत मिली है। सीरीज के शेष मुकाबले 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Sports News , Cricket , Mayank Yadav , Prince Yadav , 1st T20I , India , Zimbabwe , Harare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD