Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ

 

पंजाब में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर वड़िंग ने आप सरकार को घेरा

पीएसईबी पेपर लीक और फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा घोटाले का किया जिक्र

Amrinder Singh Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:36 IST

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं और उन्हें रोकने में विफल रही आम आदमी पार्टी सरकार पर कड़े सवाल उठाए हैं। यहां जारी एक बयान में वड़िंग ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) द्वारा आयोजित फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा का हवाला दिया, जिसमें तकनीक के जरिए नकल किए जाने के मामले सामने आए थे।

इस दौरान, उन्होंने इससे पहले हुए अन्य पेपर लीक मामलों का भी उल्लेख किया, जिनमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक, पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीएसटीईटी) में हुई अनियमितताएं तथा पंजाब ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा से जुड़े विवाद शामिल हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब सरकार को पेपर लीक की घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए दोषियों को सजा देनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब आम आदमी पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर सकती है, जो कि निश्चित रूप से इस्तीफा दें, तो पंजाब में वही मानदंड क्यों नहीं अपनाया जा रहा? उन्होंने कहा कि पंजाब में दोषियों को बचाने से आप के दोहरे मापदंड उजागर हो गए हैं।

वड़िंग ने फरवरी 2023 में हुए पीएसईबी की 12वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक का हवाला देते हुए, कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद बोर्ड को परीक्षा वाले दिन ही उसे रद्द करना पड़ा था।इसी तरह मार्च 2023 में पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीएसटीईटी) के अभ्यर्थियों को कुछ प्रश्नपत्र पुस्तिकाओं में ही उत्तर-कुंजियां छपी हुई मिली थीं।उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले वर्ष दिसंबर में हुई पंजाब अधीन सेवाएं चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया, जिसमें प्रश्न पत्र से छेड़छाड़ और अन्य अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे।

वड़िंग ने सरकार से पूछा कि इन मामलों के दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और क्या उच्च स्तर पर किसी की जवाबदेही तय की गई है? उन्होंने आम आदमी पार्टी से कहा कि जो उपदेश दूसरों को देते हैं, उन्हें स्वयं भी अमल में लाएं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को भी पंजाब में जवाबदेही तय करनी चाहिए।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Amarinder Singh Raja Warring , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD