Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा

 

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:31 IST

पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा में 11वीं और 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करके और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके सरकारी स्कूलों की सूरत बदली है, वहीं शिक्षकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलवाई है।श्री भगत ने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए क्रांतिकारी कदमों के कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफल, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा भेजी गई आर.ओ. और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी स्कूल को समर्पित की। इससे पहले प्रिंसिपल सोनिया धवन ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया और स्कूल की नुहार बदलने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उनका अभार किया। इस मौके पर संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, रणजीत कुमार, सरबजीत कौर, गुरदर्शन और अध्यापक प्रवीन बाला, गुरप्रीत सिंह, त्रिप्ता भाटिया, सरोज बाला तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD