Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी

युवराज सिंह मजीठिया द्वारा न्यू अमृतसर में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित, दिनेश बस्सी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 16:52 IST

हल्का अमृतसर पूर्वी के न्यू अमृतसर क्षेत्र में हल्का पूर्वी यूथ विंग के अध्यक्ष युवराज सिंह मजीठिया द्वारा एक विशाल युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अमृतसर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कनीश धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में दिनेश बस्सी ने कहा कि हर सफलता की नींव युवा रखते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हल्का पूर्वी की युवा टीम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब को सही दिशा में ले जाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत समर्थन देना होगा। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी वोट छोटे-मोटे लालच में न बेचें, बल्कि पंजाब के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लें। दिनेश बस्सी ने युवराज सिंह मजीठिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में पूरे पंजाब में सबसे अधिक वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि युवराज आने वाले समय में युवाओं का नेतृत्व करते हुए हल्का पूर्वी और पंजाब को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर युवराज सिंह मजीठिया ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी युवाओं, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली ऐतिहासिक जीत हर उस साथी की जीत है जिसने उन पर विश्वास जताकर उन्हें वोट दिया। 

उन्होंने कहा कि वह हल्का पूर्वी के प्रत्येक युवा की आवाज बनकर जनता की सेवा करेंगे तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ लगातार कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन की ओर से दिनेश बस्सी और युवराज सिंह मजीठिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा उनकी सामाजिक और राजनीतिक सेवाओं की सराहना की गई।

इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी अश्वनी शर्मा, जिला किसान सेल के अध्यक्ष जतिंदर राणा,वंश बस्सी,, यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट संदीप, जालंधर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष  मनप्रीत चड्डा , पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष परमीत सिंह , वेरका ब्लॉक अध्यक्ष

गौतम, विराज, शिवाय, कश्यप, राहुल, हरसुख, मंदीप भुल्लर, मुख्तियार वर्मा, नविंदर लव, राजीव छाबड़ा, संदीप शाह, इकबाल सिंह शैरी, बिट्टू इंदौरा, हरजिंदर सिंह, सिमरन राजपूत, राज कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), बेअंत सिंह, चमन शर्मा, नवदीप हुंदल, हरजिंदर सिंह मंगा, पार्षद छिंदर बिड़लान, गगन वाला तथा विपुल महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD