Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ अजय गुप्ता ने लोग मिलन कार्यक्रम दौरान पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई

पंजाब सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया: विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 12:50 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पार्षद कोमल शाह, ताहिर शाह,बाबा सलीम की ओर से  बांग्ला बस्ती में आयोजित " लोग मिलन " कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक डॉ गुप्ता ने कार्यक्रम दौरान सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से की गई सभी गारंटीयों को पूरा किया है। 

सबसे पहले सरकार बनते ही पंजाब के लोगों के घरों को दो महीनो के लिए 600 यूनिट बिजली मुफ्त देनी शुरू कर दी। जिससे पंजाब के 90 प्रतिशत घरो में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक शुरू करवाए और स्कूलो को बढ़िया बनाया गया । 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लगातार चल रही है। इस योजना का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत पंजाब के लोगों के 10 लाख सेहत बीमा योजना लागू करवाई गई। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए वादे पूरे किए हैं, बल्कि उनसे आगे बढ़कर ऐतिहासिक काम करके लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मां-बेटी सम्मान योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति और मजबूत होगी। 

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। इस अवसर पर पार्षद पति ताहिर शाह और बाबा सलीम ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी और आम लोगों की सरकार है। लोगों से किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया

है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर पंजाब के सभी वर्गों को सहुलते उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर डॉ अजय गुप्ता को विधायक बनाकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। इस अवसर पर 50 से अधिक परिवार रिवायती पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का धन्यवाद किया। विधायक  डॉ गुप्ता ने  इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया की पहल के आधार पर सभी समस्याओं को पूरा किया जाएगा।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD