Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

दलबीर सिंह टोंग ने 13 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

पंजाब सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से सरकारी नौकरियां देने का सिलसिला जारी

Dalbir Singh Tong, Baba Bakala, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बाबा बकाला साहिब , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 12:48 IST

पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा युवाओं को पारदर्शी ढंग से रोजगार उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता के तहत विधानसभा क्षेत्र बाबा बकाला साहिब के विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने आज अपने कैंप कार्यालय में मिशन पोषण 2.0 एवं आंगनवाड़ी सेवा योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बाबा बकाला साहिब के विभिन्न गांवों के लिए चयनित 13 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार योग्यता एवं मेरिट के आधार पर बिना किसी सिफारिश और रिश्वतखोरी के सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर समान अवसर प्रदान करना है, जिससे सरकारी भर्ती प्रक्रिया में लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। 

विधायक ने नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्गों—बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं—तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त कार्यकर्ता मिशन पोषण 2.0 के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक रैया के सीडीपीओ जसप्रीत सिंह, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Dalbir Singh Tong , Baba Bakala , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD