Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, YiFi Entrepreneurship Summit 2026, Madurai, Tamil Nadu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मदुरै , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 14:12 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत नवाचार और कारोबार के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने युवा उद्यमियों से उभरते अवसरों का लाभ उठाकर भारत से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कारोबार खड़ा करने का आह्वान किया। तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित वाईआईएफआई एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2026 के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज भारत में स्थिर नीतियां, नियामकीय स्पष्टता और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है, जो इसे स्टार्टअप्स और कारोबार के लिए बेहद आकर्षक बनाता है।

उन्होंने कहा, "भारत आज नवाचार और कारोबार के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां स्थिर सरकार, नीतिगत स्पष्टता, अनुमानित टैक्स व्यवस्था और जवाबदेह व सहज सरकार का मजबूत समर्थन उपलब्ध है।" वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने कारोबार के प्रति सरकार की भूमिका को पूरी तरह बदल दिया है।

अब सरकार कारोबार को नियंत्रित करने वाली नहीं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने और सहयोग देने वाली बन गई है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की भूमिका कारोबार को नियंत्रित करने वाली से बदलकर कारोबार को बढ़ावा देने वाली बन गई है।" उन्होंने आगे कहा, "औपचारिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, डिजिटलीकरण, नियामकीय सुधारों, जीएसटी और इंफ्रास्ट्रक्चर व कनेक्टिविटी में बड़े निवेश के जरिए हमने ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है, जहां कारोबार आसानी से शुरू हो सकता है, तेजी से बढ़ सकता है और पूरे विश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है।"

निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से अपील की कि वे सनराइज सेक्टर्स में उभर रहे अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और तकनीक व नवाचार को अपनाकर नए विकास की संभावनाएं तलाशें। उन्होंने कहा, "कारोबारों को आगे आकर सनराइज सेक्टर्स में मिल रहे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और तकनीक व नवाचार का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।"

युवा उद्यमियों से बड़े सपने देखने का आह्वान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें "बड़े लक्ष्य के साथ निर्माण करना चाहिए, जिम्मेदारी के साथ निर्माण करना चाहिए, भारत के लिए निर्माण करना चाहिए, दुनिया के लिए निर्माण करना चाहिए और सबसे बढ़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए निर्माण करना चाहिए।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की दुनिया में सबसे बड़ी सीमाएं अब भौगोलिक नहीं रह गई हैं। तकनीक ने दुनिया के बाजारों तक लगभग हर जगह से पहुंच आसान बना दी है, जबकि पूंजी भी अब बेहतर विचारों और संभावनाओं की तलाश में सीमाओं के पार तेजी से प्रवाहित हो रही है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , YiFi Entrepreneurship Summit 2026 , Madurai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD