Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 17:41 IST

मध्यप्रदेश के विंध्य और महाकौशल के पांच जिलों के गांव तक पानी पहुंचाने के लिए बन रही स्लीमनाबाद टनल लगभग पूरी होने को है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका निरीक्षण किया और कहा कि यह टनल विंध्य तथा महाकौशल के पांच जिलों की तकदीर बदलेगी और यहां के 1450 गांव में सिंचाई होगी। बताया गया है कि स्लीमनाबाद टनल से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री यादव ने टनल के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कहा कि 8 घंटे की तीन शिफ्ट में टनल बनाने के लिए काम शुरू किया गया। वर्ष 2015 तक कुल 1406 मीटर टनल बोरिंग होने से इसकी गति बढ़ाने की आवश्यकता थी। लेकिन वर्ष 2016 से टनल के अपस्ट्रीम छोर से जर्मनी से लाई गई आधुनिक मशीन से खुदाई की गई।

टनल तैयार होने के बाद अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम में लगभग ढाई लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर प्रकार के संसाधनों से परिपूर्ण है, लेकिन कुछ स्थानों पर पानी की कमी की चुनौती सामने आती है। यह टनल कटनी, रीवा और सतना सहित 5 जिलों के लिए अमृतधारा बनेगी। 

नर्मदा नदी तो खंभात की खाड़ी में जाकर मिलती है, लेकिन यह विज्ञान का चमत्कार ही है कि अब मां नर्मदा इस ऐतिहासिक टनल के माध्यम से गंगा बेसिन में सोन नदी के आसपास के अंचल में भी हरियाली लाएगी। किसानों और क्षेत्र के व्यापारियों के लिए यह टनल एक वरदान की तरह है। लगभग 12 किलोमीटर लंबी यह परियोजना भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में केस स्टडी सिद्ध होगी।

भीषण से भीषण भूकंप आने पर भी टनल 100 साल तक सुरक्षित रहेगी। कई स्थानों पर टनल की गहराई जमीन से नीचे 120 फीट तक भी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से चित्रकूट का यह क्षेत्र, विंध्य की वैली के पांच जिलों – रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और कटनी – के कुल ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।

लोगों के लिए पेयजल की समस्या का समाधान होगा। कई स्थानों पर इसमें बिजली भी बनाई जाएगी। यह परियोजना राज्य में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के संकल्प की पूर्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में टनल परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। आगामी तीन माह में रबी की फसल के लिए किसानों को 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा।

इस टनल परियोजना में एक ओर जहां नीचे नर्मदा नदी बहेगी, तो दूसरी ओर ऊपर से कटनी नदी प्रवाहित होगी। यह टनल परियोजना बुंदेलखंड और बघेलखंड के लिए बड़ी सौगात है, जो जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति करेगी। गौरतलब है कि इस टनल की लंबाई 11.952 किलोमीटर है। यह विंध्य पर्वतमाला के अंदर से नर्मदा के पानी को गुरुत्वाकर्षण के आधार पर सोन नदी तक लाएगी। इस तरह यह पानी सोन नदी के कछार तक पहुंचेगा।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD