Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान

जिले के 42 मतदान केंद्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा; त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ को सतर्क रहने की अपील

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 16:51 IST

उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासनिक परिसर, मोहाली में आयोजित एक समारोह के दौरान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएलओ को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के 42 मतदान केंद्रों के एन्यूमरेशन फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले के 838 मतदान केंद्रों पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया जारी है और इन में से 42 मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन कार्य का पूरा होना बीएलओ की लगन एवं समर्पण का प्रतीक है। श्रीमती कोमल मित्तल ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें ऑनलाइन सत्यापन के दौरान सामने आने वाली किसी भी प्रकार की त्रुटियों को तुरंत दूर करने के लिए सतर्क रहने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना इस पुनरीक्षण अभियान का प्रमुख उद्देश्य है और प्रत्येक त्रुटि का पूरी सावधानी के साथ समाधान किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के पीर मुच्छल्ला स्थित बूथ संख्या 38 की बीएलओ श्रीमती संजना गर्ग ने बताया कि पूर्व में की गई प्री-मैपिंग के कारण एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्र करने और उनका डिजिटाइजेशन करने का चुनौतीपूर्ण कार्य काफी आसान हो गया।

इसी प्रकार एसएएस नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 162 की बीएलओ श्रीमती वैशाली ने कहा कि प्री-मैपिंग के माध्यम से मतदाताओं के पुराने विवरण पहले से उपलब्ध होने के कारण यह प्रक्रिया अधिक सुचारू एवं सटीक ढंग से पूरी हुई। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत घर-घर जाकर सत्यापन, एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त करने तथा उनके डिजिटाइजेशन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य 3 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा तथा इसी दिन मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन भी किया जाएगा। 13 अगस्त, 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा, जबकि 13 अगस्त से 12 सितंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 

दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 8 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी तथा 12 अक्टूबर, 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने उन बीएलओ से, जो किसी कारणवश अभी पीछे हैं, अपील की कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपना कार्य समय पर पूरा करें।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए बीएलओ में एसएएस नगर (मोहाली) विधानसभा क्षेत्र से सालीग राम (बूथ संख्या 108), रुपिंदर कौर (बूथ संख्या 109), परमजीत कौर (बूथ संख्या 6), नीरज सेमवाल (बूथ संख्या 107), सुखदेव सिंह (बूथ संख्या 58), सुखवीर सिंह (बूथ संख्या 57), दिपिंदरजीत कौर (बूथ संख्या 90), सीमा चौधरी (बूथ संख्या 225), वैशाली (बूथ संख्या 162) तथा गुरबिंदर सिंह (बूथ संख्या 161); खरड़ विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार (बूथ संख्या 1), गुरप्रीत सिंह (बूथ संख्या 13), कुलवीर सिंह (बूथ संख्या 78), विजय कुमार (बूथ संख्या 79), मनिंदर पाल सिंह (बूथ संख्या 105), रवि कुमार (बूथ संख्या 109), बलजिंदर सिंह (बूथ संख्या 146), अजय गोयल (बूथ संख्या 162), गुरप्रीत सिंह (बूथ संख्या 275), हरीश कपिल (बूथ संख्या 285) तथा अमरीक सिंह (बूथ संख्या 286); तथा डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से कमलजीत कौर (बूथ संख्या 212), ज्योति (बूथ संख्या 286), धर्मिंदर सिंह (बूथ संख्या 267), बंधना (बूथ संख्या 282), मनजीत कौर (बूथ संख्या 265), हरप्रीत कौर (बूथ संख्या 276) तथा संजना गर्ग (बूथ संख्या 38) शामिल थे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्रीमती गीतिका सिंह, चुनाव तहसीलदार श्रीमती हरप्रीत कौर, जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) प्रो. गुरबख्शिश सिंह अंटाल, चुनाव कानूनगो सुरिंदर बत्रा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD