Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

'रागिनी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तमन्ना भाटिया

लंदन शेड्यूल से मेकर्स ने शेयर की तस्वीरें

Tamannaah Bhatia, Ragini 3, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 14:41 IST

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया एकता कपूर की लोकप्रिय हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'रागिनी 3' में नजर आएंगी। गुरुवार को मेकर्स ने लंदन शेड्यूल की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के हाथ में एक क्लैपबोर्ड है, जिस पर 'रागिनी 3' लिखा हुआ है।

पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा, "हर डेट नाइट की शुरुआत एक मुस्कान से होती है। मिलिए रागिनी से।" अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'रागिनी-3' की शूटिंग लंदन से शुरू कर दी है। फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बार मेकर्स ने फिल्म को हॉरर जॉनर से बदलकर एक फ्रेश सुपरनैचुरल थ्रिलर बनाने का फैसला किया है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'रागिनी 3' एक रोमांचक नए अध्याय में ले जाएगी। हालांकि, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेकर्स की तरफ से कुछ घोषणा देखने को मिलेगी। फिल्म 'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 से हुई थी, जो अलौकिक घटनाओं पर आधारित थी।

यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस, हॉरर और बोल्डनेस के मिश्रण के लिए जानी जाती है। पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित हॉरर-थ्रिलर फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स (एकता कपूर और शोभा कपूर) द्वारा किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला मुख्य भूमिकाओं में थे। यह आंशिक रूप से दिल्ली की एक वास्तविक घटना और 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' से प्रेरित थी।

2014 में 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज हुई थी। यह फिल्म 'रागिनी एमएमएस' की अगली कड़ी थी और इसमें सनी लियोन मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा, एएलटी बालाजी पर 2017 में 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स' नामक हॉरर वेब सीरीज रिलीज की गई थी और 2019 में दूसरा सीजन रिलीज किया गया था, जिसमें हॉरर और थ्रिलर का तड़का लगाया गया था।

 

Tags: Tamannaah Bhatia , Ragini 3 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD