Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

काम में लापरवाही का आरोप, अनिल विज ने जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन व तीन ट्यूबवेल आपरेटरों के विरूद्ध जांच के निर्देश दिए

बोरवेल में गिरने से मारे गए बालक के परिजनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की मुलाकात

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 11:39 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन और विभिन्न ट्यूबवेलों पर तैनात ट्यूबवेल आपरेटरों के खिलाफ कार्य नहीं करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग के एसई को मामले में जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए। श्री विज आज अम्बाला छावनी में अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

अम्बाला छावनी वार्ड नंबर दस से पार्षद रमन छतवाल ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक फोरमैन व उसके तीन रिश्तेदार जोकि ट्यूबवेल आपरेटरों के पद पर कार्यरत हैं सहीं तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप था कि फोरमैन द्वारा आपरेटरों को अपने निजी कार्य में लगवाया जा रहा है जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। 

इसके अलावा, उन्होंने फोरमैन व ट्यूबवेल आपरेटरों पर अन्य आरोप भी लगाए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में संज्ञान लेते हुए विभाग के एसई को मामले में जांच कर रिपोर्ट सात दिनों में देने के निर्देश दिए।

बोरवेल में गिरने से मारे गए बालक के परिजनों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की मुलाकात

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से धन्यौड़ा गांव में गत दिनों बोरवेल में गिरने से मौत के आगोश में समाए नन्हे बालक निरवैर सिंह के परिजनों ने मुलाकात की। परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे की मौत के बाद पुलिस ने अभी तक मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है। मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार, अम्बाला छावनी निवासी विवाहिता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व लुधियाना में हुई थी और उनका पांच वर्ष का छोटा बालक है। विवाहिता ने कहा कि उसका पति उससे मारपीट करता है और उसका किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है। 

उसे जब यह पता चला तो ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और अब उसे बच्चा भी नहीं दे रहे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  

विवाहिता से मारपीट, शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं होने पर मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए

अम्बाला छावनी निवासी विवाहिता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति से झगड़ा चल रहा था जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने में शिकायत की गई, मगर पुलिस ने पांच माह बीतने के बाद न तो केस दर्ज किया न ही कोई कार्रवाई की। 

मंत्री अनिल विज ने अम्बाला कैंट डीएसपी को विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, टुंडला निवासी महिला ने पड़ोसियों द्वारा उसके साथ बदतमीजी करने व अभद्र व्यवहार करने, घसीटपुर निवासी परिवार ने आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने, छावनी निवासी महिला ने बिजली मीटर की कनेक्शन ठीक कराने व अन्य शिकायतें आई जिन पर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

नवनियुक्त ग्रामीण युवा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त युवा प्रभारी रवि कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ आर्शीवाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त प्रभारी को पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर मंडल प्रधान विकास बहगल, महामंत्री भरत कोछड़, नरेंद्र राणा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD