Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

बेअदबी मामले में मेरे नाम पर फैलाया जा रहा झूठ, पंजाब सरकार न्याय नहीं बल्कि राजनीति कर रही है : विजय सांपला

Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 18:40 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में राजनीतिक पद पर नियुक्त एक व्यक्ति द्वारा मीडिया को भेजे गए उस संदेश को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि  "सांपला ने बेअदबी मामले में सुखबीर सिंह बादल के साथ राज्यपाल को दिए गए प्रतिनिधिमंडल (रिप्रेजेंटेशन) पर अपने हस्ताक्षर होने से इनकार किया है।"

विजय सांपला ने कहा कि यह संदेश पूरी तरह निराधार है और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि *बेअदबी के दोषियों तथा बेहबल कलां और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग के लिए जिम्मेदार लोगों को सज़ा दिलाने के लिए गठित पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष मैंने क्या बयान दिए हैं, यदि इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी सरकार में राजनीतिक पद पर नियुक्त किसी व्यक्ति को है, तो यह बेहद गंभीर विषय है।

इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार बेअदबी जैसे संवेदनशील मामले में पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है, राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है और वास्तविक दोषियों को सज़ा दिलाने में उसकी कोई गंभीर रुचि नहीं है। सांपला ने सवाल उठाया कि पंजाब पुलिस के प्रदेश मुख्यालय और जिला मुख्यालयों में अपनी अधिकृत मीडिया टीमें मौजूद हैं तथा मीडिया ब्रीफिंग और प्रेस वार्ता के लिए पुलिस अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। 

ऐसे में यदि एसआईटी को मीडिया के सामने कोई जानकारी साझा करनी है, तो वह पुलिस के अधिकृत माध्यम से होनी चाहिए। *फिर आम आदमी पार्टी सरकार में राजनीतिक पद पर नियुक्त व्यक्ति मीडिया को इस प्रकार की जानकारी क्यों और किस अधिकार से भेज रहा है?*

उन्होंने कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि पंजाब सरकार पिछले *चार वर्ष चार महीने* में बेअदबी के दोषियों तथा बेहबल कलां और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग के जिम्मेदार लोगों को सज़ा दिलाने में अपनी विफलता को छिपाने के लिए झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और बेअदबी मामलों में वास्तविक न्याय की प्रतीक्षा कर रही है।

 

Tags: Vijay Sampla , BJP Punjab , Punjab News , Punjab , Punjab Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD