Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर

 

एसआईआर के दौरान कथित अनियमितताओं पर भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत: केवल सिंह ढिल्लों

मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में सरकारी योजनाओं का प्रचार कराने और डेटा एकत्र करने के आरोप: ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 17:18 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भारत निर्वाचन आयोग तथा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भेजकर मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कुछ सरकारी अधिकारियों एवं बीएलओ द्वारा की जा रही कथित गैर-कानूनी गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश जारी करने की मांग की है।

ढिल्लों द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कुछ अधिकारी मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित डेटा एकत्र कर रहे हैं तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियां निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के उद्देश्य के पूरी तरह विपरीत तथा गैर-कानूनी हैं। 

इसके अलावा, कई स्थानों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किरायेदार मतदाताओं से पंजीकृत किरायानामा अथवा मकान मालिक का शपथपत्र जैसे गैर-अधिकृत दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। इन अनुचित मांगों के कारण आम मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और निर्वाचन प्रक्रिया अनावश्यक रूप से जटिल बन रही है।

इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। पार्टी ने मांग की है कि निर्धारित नियमों से बाहर जाकर डेटा एकत्र करने तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल जांच शुरू कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, किरायेदारों से गैर-अधिकृत दस्तावेज मांगने वाले बीएलओ की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

पार्टी ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बीएलओ को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी किए जाएं कि मतदाताओं से निर्धारित नियमों के अतिरिक्त कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज न मांगा जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यह मामला जनहित तथा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ है। 

इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, मतदाता-अनुकूल तथा समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD