Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु और तारागढ़ के सरकारी स्कूलों का किया दौरा

अध्यापकों के साथ की बैठक, विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जंडियाला गुरु/अमृतसर , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 17:03 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा शिक्षा के स्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, जंडियाला गुरु तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तारागढ़ में अध्यापकों के साथ बैठक कर स्कूलों की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस की छात्राओं को स्कूल लेकर जाने वाली बस में सवार होकर उनसे बातचीत भी की। छात्राओं ने बताया कि बस सुविधा मिलने से उनके लिए स्कूल आना-जाना काफी आसान हो गया है।

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वर्ष 2022 में विधायक और कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के सभी 163 सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और स्कूलों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जंडियाला गुरु क्षेत्र के बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 509 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और बढ़ावा मिला है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जंडियाला गुरु में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जो अगले वर्ष से कार्यशील हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र के युवा विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। शिक्षा क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल को पीछे छोड़ते हुए देश के शिक्षा सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की वर्ष 2026 की रिपोर्ट तथा केंद्र सरकार की पीजीआई 2.0 रैंकिंग के अनुसार पंजाब के स्कूलों ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत निजी स्कूलों द्वारा फीस और फंड में वार्षिक वृद्धि को अधिकतम 5 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और जो विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करते हैं, वही भविष्य में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की गई मेहनत ही कल की सफलता की मजबूत नींव बनती है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन, समर्पण और समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD