Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

मां काली से मां कमला तक, गुप्त नवरात्रि में पूजे जाते हैं आदिशक्ति के ये 10 अद्भुत स्वरूप

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:51 IST

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व 15 जुलाई से शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि को साधना, भक्ति और मां आदिशक्ति की विशेष आराधना का समय माना जाता है। इस दौरान साधक मां दुर्गा के अलग-अलग दिव्य स्वरूपों की पूजा करते हैं। मान्यता है कि नियम, श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई साधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

साल में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आषाढ़ और माघ महीने की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस दौरान मां शक्ति के दस स्वरूपों यानी दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं इन दिव्य स्वरूपों के बारे में।

1. मां महाकाली

दस महाविद्याओं में मां महाकाली को पहला स्थान दिया गया है। मां काली को शक्ति, साहस और बुराइयों का नाश करने वाली देवी माना जाता है। भक्त उनकी पूजा संकटों से मुक्ति और आत्मबल प्राप्त करने के लिए करते हैं।

2. मां तारा देवी

मां तारा देवी हिन्दू धर्म में दस महाविद्याओं (दस मुख्य देवियों) में से दूसरी और अत्यंत शक्तिशाली देवी हैं। मां तारा को ज्ञान, करुणा और मोक्ष प्रदान करने वाली देवी माना जाता है।

3. मां छिन्नमस्ता

मां छिन्नमस्ता का स्वरूप काफी अलग और रहस्यमयी माना जाता है। उनका यह रूप त्याग, शक्ति और आत्म नियंत्रण का प्रतीक है। साधक उनकी आराधना विशेष सिद्धियों और आध्यात्मिक उन्नति के लिए करते हैं।

4. मां षोडशी (त्रिपुरसुंदरी)

मां षोडशी को सुंदरता, सौभाग्य और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन्हें ललिता और राजराजेश्वरी नामों से भी जाना जाता है। उनकी पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।

5. मां भुवनेश्वरी

मां भुवनेश्वरी को संसार की मूल शक्ति माना जाता है। भक्त उनकी पूजा जीवन में स्थिरता, शांति और आध्यात्मिक विकास के लिए करते हैं।

6. मां भैरवी

मां भैरवी शक्ति और साहस का स्वरूप हैं। उनकी आराधना साधकों द्वारा नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए की जाती है।

7. मां धूमावती

मां धूमावती को कठिन परिस्थितियों से मुक्ति दिलाने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से परेशानियों और बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलती है।

8. मां बगलामुखी

मां बगलामुखी को शत्रुओं पर विजय और बाधाओं को रोकने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है।

9. मां मातंगी

मां मातंगी को कला, ज्ञान और वाणी की देवी माना जाता है। संगीत, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग उनकी आराधना करते हैं।

10. मां कमला

मां कमला को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वे धन, वैभव और समृद्धि की देवी हैं। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD