Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, परमाणु ठिकानों पर हलचल हुई तो अमेरिका करेगा फिर बड़ा हमला

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:08 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के 'पिकएक्स माउंटेन' परमाणु स्थल पर होने वाली हर गतिविधि पर लगातार नजर रख रहा है। अगर वहां थोड़ी सी भी संदिग्ध हलचल दिखाई देती है, तो अमेरिका तुरंत कार्रवाई करेगा और जोरदार हमला करेगा। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी स्पेस फोर्स की निगरानी प्रणाली इस परमाणु स्थल पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा, "हमें जानकारी मिली कि वहां थोड़ी गतिविधि देखी गई है, इसलिए हम 'पिकएक्स' पर लगातार नजर रख रहे हैं।" ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास इतनी आधुनिक निगरानी तकनीक है कि अंतरिक्ष से किसी व्यक्ति के नाम वाला बैज तक पढ़ा जा सकता है। जिन अन्य ईरानी परमाणु ठिकानों पर पहले अमेरिकी हमले हुए थे, वे भी लगातार निगरानी में हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कहा, "अगर उन्होंने कोई भी कदम उठाया, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, तो हम तुरंत वही करेंगे जो जरूरी होगा।" इंटरव्यू के दौरान फॉक्स न्यूज के पत्रकार ने सवाल किया कि कुछ सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी बंकर-बस्टर बम शायद 'पिकएक्स माउंटेन' जैसे गहरे भूमिगत परमाणु केंद्र को पूरी तरह नष्ट नहीं कर पाएंगे।

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "हमारे पास बेहद शक्तिशाली हथियार हैं। वे काफी गहराई तक हमला कर सकते हैं।" हालांकि ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान वास्तव में पिकएक्स स्थल पर कोई परमाणु गतिविधि चला रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां बहुत कम गतिविधि दिखाई दे रही है, लेकिन अगर थोड़ी भी हलचल बढ़ी तो अमेरिका तुरंत हमला करेगा।

इंटरव्यू में ट्रंप ने तेहरान के बाहर स्थित तालेघान परमाणु केंद्र का भी जिक्र किया, जिसे पहले अमेरिकी हमलों में निशाना बनाया गया था। इस दौरान पत्रकार ने उन्हें 22 जून और 7 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाईं। नई तस्वीरों में ट्रकों, क्रेनों और ताजा डाले गए कंक्रीट जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि ईरान ने इस केंद्र के प्रवेश द्वारों को कंक्रीट से बंद कर दिया है ताकि वहां पहुंचना मुश्किल हो जाए।

उन्होंने कहा, "यही बताया गया है कि उन्होंने प्रवेश द्वार बंद करने के लिए कंक्रीट डाला है, ताकि हम अंदर न जा सकें।" हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका तालेघान केंद्र पर दोबारा हमला करने में बिल्कुल देर नहीं लगाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि 28 फरवरी को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू करने से पहले ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था।

अगर अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर विमानों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला नहीं किया होता, तो ईरान दो सप्ताह के भीतर परमाणु हथियार हासिल कर सकता था। वहीं, ईरान लगातार यह कहता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। हालांकि यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) और अंतरराष्ट्रीय निगरानी पर लगी सीमाओं को लेकर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ उसका विवाद लंबे समय से जारी है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD