Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

18 जुलाई को सहंसरा कलां में लोक मिलनी करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान: कुलदीप सिंह ढालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 13:01 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री पंजाब स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 18 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र अजनाला के गांव सहिंसरा कलां में आयोजित हलका स्तरीय लोक मिलनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा मौके पर ही प्रशासनिक स्तर पर उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।

स. धालीवाल ने बताया कि लोक मिलनी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला और सब-डिवीजन अजनाला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बैठकें की गई हैं। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर स. दलविंदरजीत सिंह, एसडीएम अजनाला डॉ. चारूमिता, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के गांवों के साथ-साथ अजनाला और रामदास की शहरी इकाइयों के पार्षदों, वार्ड इंचार्जों तथा पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।स. धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा आयोजित की जा रही लोक मिलनी का उद्देश्य पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पिछले साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराना तथा जनता से सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त करना है।

उन्होंने कहा कि इन लोक मिलनी कार्यक्रमों को पूरे पंजाब में लोगों का भरपूर समर्थन और उत्साह मिल रहा है तथा जनता सरकार की जनहितैषी नीतियों और फैसलों की सराहना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 18 जुलाई को सहिंसरा कलां में होने वाला यह कार्यक्रम माजहा क्षेत्र की 25 विधानसभा सीटों में पार्टी के लिए मजबूत जनसमर्थन का आधार बनेगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर स. दलविंदरजीत सिंह, एसडीएम अजनाला डॉ. चारूमिता, सरपंच धनवंत सिंह सहिंसरा, सरपंच गुरपाल सिंह सहिंसरा, अजनाला शहरी अध्यक्ष श्री अमित औल, नगर पंचायत अजनाला के पूर्व अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह ढिल्लों, युवा नेता एडवोकेट संदीप कौशल, नगर परिषद रामदास की अध्यक्ष बीबी अमनजीत कौर, रामदास शहरी अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह, पार्षद बीबी राजबीर कौर चहल, अध्यक्ष बीबी गुरदीप कौर अजनाला, ब्लॉक अध्यक्ष श्री दविंदर सिंह सोनू तथा अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD