Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी जायज़ मांगों के समाधान के लिए की बैठकें

कर्मचारियों के कल्याण के लिए भगवंत मान सरकार प्रतिबद्ध, कैबिनेट सब-कमेटी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों पर की चर्चा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 18:20 IST

कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर उनकी जायज़ मांगों एवं शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की। भगवंत मान सरकार की कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संगठनों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्रों की समीक्षा करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और वन विभाग से संबंधित भर्ती, पदोन्नति, नियमितीकरण तथा वेतनमान जैसे महत्वपूर्ण मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में शामिल कर्मचारी यूनियनों को आश्वस्त करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यूनियनों द्वारा प्रस्तुत सभी मांग-पत्रों और मांगों पर कैबिनेट सब-कमेटी गंभीरता से विचार कर रही है ताकि उनका शीघ्र, निष्पक्ष और उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।” बैठक के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बेरोज़गार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट पंजाब तथा पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मांग-पत्र प्रस्तुत किए। 

बेरोज़गार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट ने वर्ष 2026 के लिए 1,200 विशेष शिक्षा अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। वहीं मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने सुपरिंटेंडेंट पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव संबंधी शर्तों में एकमुश्त छूट, समाप्त किए गए पदों की बहाली, जूनियर सहायकों को 50 प्रतिशत अनुपात के आधार पर पदोन्नति तथा शिक्षण स्टाफ की तरह मिनिस्टीरियल एवं लिपिकीय कर्मचारियों को भी राज्य पुरस्कार प्रदान करने की मांग उठाई।

अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठकों में वित्त मंत्री ने नोवल इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, पंजाब तथा डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी यूनियन, पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ भी सार्थक चर्चा की। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वेतन, लॉयल्टी बोनस तथा सेवाओं के नियमितीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। 

वहीं डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी यूनियन ने सेवाओं के नियमितीकरण के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए शेष कच्चे एवं ठेका आधारित वन कर्मचारियों को भी शीघ्र नियमित करने की मांग की तथा वेतन और सेवानिवृत्ति संबंधी विषय भी उठाए। इसके बाद जॉइंट एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट मेडिकल लेबोरेटरी एंड एलाइड प्रोफेशनल्स के प्रतिनिधियों की मांगों पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आपकी प्रमुख मांगों के समाधान की प्रक्रिया पहले से जारी है और इस पर सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।”

बैठकों में बेरोज़गार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट पंजाब की ओर से लखवीर सिंह, सरबजीत सिंह एवं मनजीत सिंह, पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की ओर से गुरप्रीत सिंह, परमपाल सिंह एवं अनुरिध मौदगिल, नोवल इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की ओर से डॉ. जतिंदर सिंह एवं डॉ. विपन, डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी यूनियन की ओर से रशपाल सिंह एवं बलबीर सिंह तथा जॉइंट एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट मेडिकल लेबोरेटरी एंड एलाइड प्रोफेशनल्स की ओर से जगदीप भारद्वाज, राजन बैक्टर और अशोक गोयल ने अपनी-अपनी यूनियनों की मांगों एवं समस्याओं को वित्त मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD