Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे : तरुनप्रीत सिंह सौंद

ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भर में लगाई जाएंगी 650 गुरु रविदास बगीचियां और 6.50 लाख पौधे; 4 राज्यों से निकाली जाएंगी शोभा यात्राएं और करवाए जाएंगे ड्रोन शो: पर्यटन मंत्री

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 16:57 IST

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व व्यापक स्तर पर मना रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महान संत श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश के अधिक से अधिक प्रसार के लिए साल भर चलने वाले विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन आयोजनों के लिए पहले ही 80 करोड़ रुपये आरक्षित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर और धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इन भव्य आयोजनों की योजना चरणबद्ध तरीके से बनाई गई है और ये आयोजन साल भर जारी रहेंगे, जिनका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की शाश्वत शिक्षाओं को पंजाब के कोने-कोने और विश्व स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम धार्मिक, शैक्षणिक और पर्यावरण अनुकूल पहलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को शामिल करने के लिए तैयार किए गए हैं।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं के अलावा 13,000 से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि जुलाई से नवंबर तक प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और विरासत पर सैमिनारी और वर्कशॉप करवाई जाएंगी। 

इसके अलावा विभिन्न जिलों में विशेष कीर्तन आयोजन भी करवाए जाएंगे, जबकि अगस्त से नवंबर के बीच विधानसभा क्षेत्रों में गुरु जी के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाते ड्रोन शो करवाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा पंजाब भर में 650 गुरु रविदास जी बगीचियां स्थापित की जाएंगी, 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा, अगस्त माह में सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ मैराथन और सितंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैलियां करवाई जाएंगी। 

इसके अलावा अक्टूबर माह में प्रदेश भर में 6.50 लाख स्मारक झंडे वितरित किए जाएंगे। धार्मिक आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से शुरू होकर चार शोभा यात्राएं खुरालगढ़ में समाप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि ये आयोजन 9 से 11 अक्टूबर, 2026 तक खुरालगढ़ में तीन दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय आयोजन के साथ संपन्न होंगे। पहले दिन (9 अक्टूबर) को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और गुरु जी की बाणी पर कॉन्फ्रेंस करवाई जायेगी।

श्रद्धालुओं के लिए 10 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी पर सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में भव्य 3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो करवाए जाएंगे। अंतिम दिन, 11 अक्टूबर को कथा एवं कीर्तन दरबार, बेगमपुरा आयोजन, मीनार-ए-बेगमपुरा में एक और 3डी प्रोजेक्शन और भव्य ड्रोन शो होगा।

इन आयोजनों को मुख्य आकर्षण बताते हुए स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नई पीढ़ी आधुनिक प्रौद्योगिकी और सार्थक जन सहभागिता के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानतावादी आदर्शों और आध्यात्मिक शिक्षाओं से जुड़ सके। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार इन आयोजनों को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाने के लिए वचनबद्ध है ताकि श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिया गया समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय गरिमा का सार्वभौमिक संदेश हर घर तक पहुंच सके।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के निदेशक श्री संजीव तिवारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD