Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान- अमेर‍िका 'होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक', 20 प्रत‍िशत शुल्‍क के साथ तय होगी जहाजों की आवाजाही

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 13:12 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने अमेर‍िका को 'होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक' बताया। साथ ही यहां से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रत‍िशत शुल्‍क वसूलने की बात कही। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने एक तरह से 'होर्मुज स्‍ट्रेट' पर अमेर‍िका के न‍ियंत्रण का दावा क‍िया है। उनके अनुसार, यह समुद्री मार्ग अमेर‍िका की न‍िगरानी में सभी देशों के ल‍िए पूरी तरह से खुला रहेगा, केवल ईरान से जुड़े जहाजों और ग्राहकों पर इस मार्ग के इस्‍तेमाल पर रोक रहेगी।

अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''होर्मुज स्‍ट्रेट खुला है और यह ईरान के बिना भी खुला रहेगा। हम अब 'ईरानी नाकाबंदी' को फिर से लागू कर रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि ईरान के जहाजों या ईरान से जुड़े ग्राहकों के आने-जाने पर रोक होगी। बाकी सभी देशों के लिए इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल निष्पक्ष और खुला रहेगा।''

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि पोस्‍ट में ल‍िखा, ''अब से अमेरिका को 'होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक' कहा जाएगा। लेकिन निष्पक्षता के तौर पर इस ज‍िम्मेदारी को निभाने में होने वाले सभी खर्चों के लिए अमेरिका को हर भेजे जाने वाले माल (कार्गो) पर 20 प्रत‍िशत की दर से भुगतान किया जाएगा, ताकि इस बेहद संवेदनशील और अस्थिर क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने का काम किया जा सके।

इस प्रक्रिया और इसकी व्यवस्था को तुरंत शुरू किया जाएगा।'' अमेर‍िका और ईरान दोनों ही होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एक तरफ अमेर‍िका इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्ष‍ित और अपने न‍ियंत्रण में बता रहा है तो दूसरी तरफ ईरान लगातार जहाजों को यहां से न गुजरने की चेतावनी दे रहा है। ईरान की ओर से फिलहाल के ल‍िए इस मार्ग के बंद होने के दावा क‍िया जा रहा है।

एक द‍िन पहले ही आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में विदेशी ताकतों के गैरकानूनी हस्तक्षेप की वजह से पैदा हुई असुरक्षा के चलते यह जलमार्ग अगली सूचना तक बंद रहेगा। उसका यह भी कहना है कि जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप बंद नहीं करता, तब तक किसी भी जहाज को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग सभी वैध जहाजों के लिए खुला है और समुद्री आवाजाही जारी है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD