Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोक मिलनी कार्यक्रमों के दौरान कुलजीत सिंह रंधावा ने 71 लाख रुपये के विकास कार्य किए जनता को समर्पित

लाल लकीर योजना के तहत 151 परिवारों को सौंपे मालिकाना हक़ प्रमाण पत्र

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 11:03 IST

'पंजाब का एक ही नारा – भगवंत मान दोबारा' अभियान के तहत हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लालड़ू क्षेत्र के गांव खेड़ी जट्टां, जिओली, अंबछप्पा और जंडली में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मान सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास करना तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करवाए जा रहे हैं।

गांव खेड़ी जट्टां में विधायक रंधावा ने 33 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित कम्युनिटी सेंटर तथा 8 लाख रुपये की लागत से गलियों, नालियों और पाइपलाइन से संबंधित कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने लाल लकीर योजना के तहत 49 परिवारों को मालिकाना हक़ प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इसी प्रकार गांव जंडली में 13 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इनमें 5 लाख रुपये की लागत से गलियों एवं नालियों तथा 8 लाख रुपये की लागत से पेयजल एवं सीवरेज पाइपलाइन के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर लाल लकीर योजना के तहत 102 परिवारों को मालिकाना हक़ प्रमाण पत्र सौंपे गए।

गांव जिओली में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 25 लाख रुपये की लागत से कराए गए गलियों, नालियों और पाइपलाइन संबंधी विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जा रहे हैं।

गांव अंबछप्पा में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान विधायक रंधावा ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि लाल लकीर योजना मान सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसके तहत वर्षों से अपने घरों में रह रहे परिवारों को कानूनी मालिकाना हक़ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है और पारदर्शी प्रशासन को और मजबूती मिली है।

इस अवसर पर गांवों के सरपंच मनवीर सिंह, परमजीत कौर, सुमित राणा, बेअंत कौर, पंच, ब्लॉक प्रधान, आम आदमी पार्टी के नेता, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरसिमरन सिंह, बीडीपीओ बलजीत सिंह सोही तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD