Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार द्वारा 62 करोड़ रुपये की आधारभूत ढांचा परियोजनाओं से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 09:50 IST

पंजाब सरकार राज्य में 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पर्यटन एवं विरासत संबंधी आधारभूत ढांचा परियोजनाएं विकसित कर रही है, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके, पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो तथा आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित किए जा सकें। इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण होगा तथा रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी परियोजना की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि ये पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा पंजाब की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने की दूरदर्शी सोच को साकार करती हैं। सौंद ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन आधारभूत ढांचे में निरंतर निवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से पर्यटकों का अनुभव और बेहतर होगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब के प्रवेश द्वार पर बनाए जा रहे विरासत स्वागत द्वार की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए भव्य एवं आकर्षक प्रवेश द्वार के रूप में विकसित की जा रही है।

उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब जिले में 8.30 करोड़ रुपये की लागत वाली मलोट क्राफ्ट कॉरिडोर परियोजना की भी समीक्षा की। यह परियोजना पंजाब की पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने तथा पर्यटकों के लिए एक आकर्षक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित की जा रही है। मंत्री ने संगरूर जिले के सुनाम शहर के प्रवेश द्वार पर स्मारक द्वार के निर्माण, शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल संग्रहालय के विस्तार तथा ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 14.30 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना महान शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ राज्य के विरासत संबंधी आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करेगी। सौंद ने श्री मुक्तसर साहिब स्थित गुरुद्वारा टुट्टी गांढी साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर आध्यात्मिक तथा पर्यटन अनुभव प्राप्त होगा। कपूरथला जिले की कंजली वेटलैंड में 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इको-टूरिज्म एक्सपीरियंस परियोजना की भी समीक्षा की गई, जिसमें पांच वर्षों तक इसका संचालन, रखरखाव एवं प्रबंधन भी शामिल है।

मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण वेटलैंड के संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगी। परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सौंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, किसी भी बाधा का तत्काल समाधान किया जाए तथा निर्माण एवं विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि लोगों को शीघ्र बेहतर पर्यटन सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव श्री कुमार अमित, निदेशक श्री संजीव तिवाड़ी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD