Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु में 9.31 करोड़ रुपये की लागत से बन रही साइड ड्रेन परियोजना का किया निरीक्षण

छह माह में पूरा होगा कार्य, जी.टी. रोड पर जलभराव की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 18:33 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ वर्षा जल की सुचारु निकासी के लिए बनाई जा रही साइड ड्रेन के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि "ऑफ साइड ड्रेन अलॉन्ग फ्लाईओवर एट जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर" परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 5 मार्च, 2026 को 9.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि 9.31 करोड़ रुपये की लागत से साइड ड्रेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा इसे छह माह की समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इस परियोजना के पूरा होने से जंडियाला गुरु के जी.टी. रोड पर बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि साइड ड्रेन के निर्माण के बाद वर्षा के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी, जिससे अड्डा सरां सहित आसपास के दुकानदारों, राहगीरों तथा स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

इससे लोगों की आवाजाही भी आसान होगी और क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD