Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

न्यू सनी एनक्लेव में पानी का गंभीर संकट, हजारों परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसे

10 दिनों से ठप ट्यूबवेल ने बढ़ाई मुश्किलें, महंगे टैंकरों के सहारे चल रहा जीवन

Vineet Joshi, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

खरड़ , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 17:01 IST

खरड़ के न्यू सनी एनक्लेव स्थित सेक्टर-125 के 142 एकड़ में फैले मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट में रहने वाले हजारों परिवार पिछले कई दिनों से भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। कोठियों, मकानों, डुप्लेक्स और फ्लैटों में रहने वाले लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। 

पीने के पानी से लेकर रसोई, बच्चों और बुजुर्गों की दैनिक जरूरतें पूरी करना भी कठिन हो गया है। मजबूरी में लोगों को प्रतिदिन हजारों रुपये खर्च कर निजी टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने न्यू सनी एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के आमंत्रण पर क्षेत्र का दौरा करने के बाद कही। 

उन्होंने बताया कि इतने बड़े आवासीय क्षेत्र की जलापूर्ति केवल दो ट्यूबवेलों पर निर्भर है। इनमें से एक ट्यूबवेल की मोटर पिछले लगभग दस दिनों से खराब पड़ी है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की पानी की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। आरडब्ल्यूए के प्रधान सरदार पवित्र पाल सिंह, श्री रामकृष्ण कटारिया, श्री कमलकांत शर्मा, श्री जोगिंदर पाल शर्मा, सरदार हरमेल सिंह, कैप्टन इन्द्रजीत सिंह, सरदार मेजर सिंह नंबरदार तथा सेवानिवृत्त एक्सईएन श्री स्वर्ण सिंह ने जोशी को खराब ट्यूबवेल का निरीक्षण कराया और प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया।

विनीत जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से कानूनी रूप से प्लॉट और फ्लैट खरीदे, मकान बनाए, सभी करों का नियमित भुगतान कर रहे हैं, उन्हें आज पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में भी इस क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है। 

उन्होंने प्रशासन से खराब ट्यूबवेल को तत्काल चालू करने, पर्याप्त वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा इस पूरे क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि लोगों को अपने ही घरों में पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए और अधिक परेशान न होना पड़े।

 

Tags: Vineet Joshi , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD