Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग; अब तक 27 लोगों की मौत, कई घायल

Tragedy World, Bangkok Pub Fire, Bangkok
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बैंकॉक , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 15:37 IST

थाईलैंड के बैंकॉक के चतुचक जिले में लाट फ्राओ रोड के पास एक पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। थाईलैंड मीडिया ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:57 बजे लगी और बाद में बुझा दी गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल सोमवार सुबह 1:44 बजे मौके पर पहुंचे और कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में सांस लेने से हुई। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। इस बीच, बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने सोमवार को जानकारी दी कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में लगी जानलेवा आग में घायल 63 लोगों में से 22 की हालत गंभीर बनी हुई है।

चैडचार्ट ने आग लगने की जगह का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मीडिया से बताया कि इमरजेंसी कॉल मिलने के तुरंत बाद फायरफाइटर्स मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पब के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। चैडचार्ट ने कहा कि 27 पीड़ितों में से सिर्फ छह की ही अभी तक आधिकारिक पहचान हो पाई है।

सबसे जरूरी बात मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बचाव दल को मौके पर कई मोबाइल फोन मिले। कई फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के कॉल आते रहे, जिनका बचाव दल ने जवाब दिया और पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिवारों को बताने में मदद के लिए उन्हें रिकॉर्ड किया।

घटना में जो लोग जिंदा बचे, उन्होंने आग के कारण के बारे में स्थानीय मीडिया को बताया कि सबसे पहले मंच के पास एक सर्किट ब्रेकर से घना धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद बिजली चली गई और एक धमाका हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। चैडचार्ट ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि पब की छत आग से पूरी तरह तबाह हो गई थी, जबकि ज्यादातर प्लास्टिक की कुर्सियां ​​काफी हद तक सही-सलामत थीं।

इससे पता चलता है कि तेजी से फैलने वाला जहरीला धुआं मौतों का एक बड़ा कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने के बाद कई पीड़ित शायद भटक गए होंगे और इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं पहुंच पाए होंगे। थाई मीडिया ने बताया कि इस जगह को लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस वाले रेस्टोरेंट के तौर पर लाइसेंस मिला हुआ था और इसमें दो इमरजेंसी एग्जिट थे।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने पर क्या कोई एग्जिट बंद था। थाई मीडिया ने पहले बताया था कि आग में 27 लोग मारे गए, जिनमें नौ पुरुष और 18 महिलाएं थीं और ज्यादातर पीड़ित पब के टॉयलेट के पास मिले।

 

Tags: Tragedy World , Bangkok Pub Fire , Bangkok

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD