Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रेशनलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव

जिला चुनाव अधिकारी द्वारा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 10:12 IST

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन के बाद जालंधर जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव है। डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस संबंध में आज विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित की गई है। 

उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए जरूरी प्रस्ताव तैयार किया गया है।श्री वालिया ने कहा कि इसका उद्देश्य पोलिंग स्टेशनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना और चुनाव के दौरान मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस रेशनलाइजेशन के बाद जिले में 74 नए पोलिंग बूथों की स्थापना और 3 पोलिंग बूथों को मर्ज करने के उपरांत जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़कर 1997 होने का प्रस्ताव है। 

यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब को भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि जिले के सभी चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों की समीक्षा करने के बाद नए पोलिंग बूथ स्थापित करने, कुछ पोलिंग स्टेशनों के नामों में संशोधन करने, इमारतों में बदलाव संबंधी प्रस्ताव तैयार किए गए है।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर में वर्तमान में 242 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 244 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र नकोदर में वर्तमान 252 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 255, शाहकोट में 250 से बढ़कर 252, कर्तारपुर में 199 से बढ़कर 225 और आदमपुर में वर्तमान 210 पोलिंग स्टेशन है तथा रेशनलाइजेशन के बाद 216 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है।

इसी प्रकार जालंधर पश्चिमी में वर्तमान 181 पोलिंग स्टेशन है और रेशनलाइजेशन के बाद 192, जालंधर केंद्रीय में 185 से बढ़कर 191, जालंधर उत्तरी में 195 से बढ़कर 204 और जालंधर छावनी में वर्तमान में 212 पोलिंग स्टेशन है तथा रेशनलाइजेशन के बाद 218 पोलिंग स्टेशन करने का प्रस्ताव है।उन्होंने बताया कि जिले में 74 नए पोलिंग बूथ स्थापित किए गए है और 3 को मर्ज किया गया है, जिसके अनुसार 71 पोलिंग बूथों के विस्तार के साथ जिले में कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1997 होने का प्रस्ताव है।

बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई।जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाता-हितैषी बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने की अपील की। बैठक में चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD